OMG! स्पैनिश बन कर बरसों बाद घर लौटा 'मिट्ठू'
तोता पालने का शौक कई लोगों को होता है। लोग तोते को अपनी जान से भी ज्यादा प्यार करते हैं। वहीं तोता भी अपने मालिक के प्रति काफी वफादार होता है। कई बार तो काफी सालों बाद भी तोता लौटकर अपने मालिक के पास आ जाता है।

ऐसा ही कुछ हुआ ब्रिटेन में, जहां एक तोता 'निजेल' चार साल पहले खो गया था। मालिक चिक के अनुसार, वह काफी बातूनी तोता था और ब्रिटिश लहजे में धड़ल्ले से बात किया करता था। 'निजेल' चार साल बाद अब जाकर वापस अपने मालिक के पास आ गया है। स्पेन की एक महिला, मीको, उसे लेकर आई थी। उसने सभी तरह से जांच पड़ताल की, और जब पाया कि यह तोता इन्हीं लोगों का है तो उसने तोते को चिक के हवाले कर दिया।
चिक चार सालों के बाद अपने तोते से मिलकर काफी खुश थे, लेकिन जब तोते ने बोलना शुरू किया तो सभी आश्चर्यचकित रह गए। निजेल का लहजा और शब्दों का उच्चारण पूरी तरह से स्पैनिश हो गया था। मालिक से मिलते ही उसने स्पैनिश में पूछा, क्या हुआ?
शुरू में तो निजेल ने मालिक को पहचानने में देरी की, लेकिन चिक ने उसे देखते ही पहचान लिया। चिक के अनुसार, अपने तोते को देखकर उसकी आंखों से आंसू झलक गए।












Click it and Unblock the Notifications