चार माह पहले हुई पिता की मौत, शादी में दुल्हन ने अस्थियों से सजाया नाखून
नई दिल्ली। सात समंदर पार ब्रिटेन से एक अनोखी खबर आई है। शादी से चार महीने पहले पिता को खो चुकी एक दुल्हन ने उनकी याद में कुछ ऐसा किया जिसकी चर्चा दुनिया भर में हो रही है। उसने शादी के दिन अपने एक्रिलिक नाखूनों को पिता की अस्थियों से सजाकर उन्हें याद किया और शादी समारोह का हिस्सा बनाया। बीबीसी की खबर के मुताबिक चार्लोट वाटसन और उनके पति निक ने अपनी शादी की तिथि आगे बढ़ा दी, क्योंकि चार्लोट के पिता मिक बार्बर का कैंसर फैल गया था। जब मिक शादी के ठीक थोड़े समय पहले दुनिया से रुखसत कर गए तो चार्लोट की कजन किस्र्टी मीकिन, जो नेट आर्टिस्ट का काम करती हैं, ने मिक की अस्थियों को अपनी डिजाइन में शामिल करने का सोचा।

चार्लोट के नाखूनों पर एक्रिलिक के तौर पर अस्थियों को सजा देखना चाहती थी
स्टोक-ऑन-ट्रेंट की रहने वाली चार्लोट ने कहा, "मुझे वास्तव में ऐसा लगा कि जैसे वह हमारे साथ हैं।" मीकिन के यूट्यूब पर 10 लाख से ज्यादा सब्सक्राइबर हैं। उन्होंने कहा कि अस्थियां एक छोटे से कांच के बर्तन में थीं और हमने उन्हें देखा और उनमें से कुछ अस्थियों के टुकड़ों को यह सोचकर निकाला कि इससे काम हो जाएगा। उन्होंने कहा कि वह चार्लोट के नाखूनों पर एक्रिलिक के तौर पर अस्थियों को सजा देखना चाहती थी। चार्लोट ने कहा कि उन्हें यह देखर बिल्कुल यकीन नहीं हुआ कि अस्थियों के इस्तेमाल से उनके नाखूनों पर गुलाबी, ग्रे और सफेद रंग की डिजाइन के साथ जेम्स सजे हुए थे।

मॉडल ने कुत्ते से रचाई थी शादी
ब्रिटेन में एक अनोखी शादी चर्चा का विषय बनी हुई है। 49 वर्षीय पूर्व स्विमसूट मॉडल एलिजाबेथ होड ने अपने कुत्ते से ही शादी कर ली है, जिसकी उम्र छह साल है। खास बात यह है कि टीवी पर प्रसारित इस शादी को दुनियाभर के लोगों ने देखा। एलिजाबेथ ने पिछले कुछ साल में 200 से भी ज्यादा लोगों को डेट किया, लेकिन उनको मनपंसद साथी नहीं मिला। इसके बाद उन्होंने अपने कुत्ते को ही अपना हमसफर बना लिया। मॉडल एलिजाबेथ का एक 25 साल का बेटा भी है। उनका कहना है कि अब उन्हें किसी पुरुष की जरूरत नहीं है, अब वो अपनी पूरी जिंदगी अपने कुत्ते लोगान के साथ ही बिताएंगी।

कपल ने तार के सहारे हवा में लटक कर की शादी
एक ऐसी ही अनोखी शादी जर्मनी में भी हुई है, जिसकी सांसें थाम देने वाली तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। कपल ने तार के सहारे हवा में लटक कर शादी की सभी रस्में पूरी की। दुल्हन का नाम एना ट्रेबर है और वो पेशे से एक हाई-वायर आर्टिस्ट हैं। एना तार और रस्सियों पर स्टंट करती हैं। उनके पति का नाम स्वेन लियन है।
-
SDM Jyoti Maurya: '2 महीने में होगा तलाक', सुलह की बात पर भड़कीं ज्योति मौर्या , पति आलोक ने क्यों बोला झूठ? -
Navjot Singh Sidhu की बेटी Rabiaa Sidhu कौन हैं? क्या करती हैं? पिता से कितनी ज्यादा अमीर हैं? -
'एक रात के लिए मेरा रेट तय किया', 24 साल की एक्ट्रेस का इंडस्ट्री ने किया बुरा हाल, अब काले सच से उठा पर्दा -
Video: कहां हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा? वीडियो ने खोल दिया राज, हिमंता-पासपोर्ट केस में पीछे पड़ी है पुलिस -
RR vs MI: बारिश के कारण राजस्थान-मुंबई मैच नहीं हुआ शुरू, कब होगा मुकाबले का टॉस -
Khan Sir के साथ वड़ा पाव गर्ल Chandrika Dixit का वीडियो वायरल, 50 लाख के ऑफर के बाद दोनों के बीच क्या हुई बात? -
North Korea Missile Launch: ईरान-अमेरिका में सीजफायर, इधर किम जोंग ने दागी मिसाइल, जापान में अफरा-तफरी -
Iran US War: सुप्रीम लीडर खामेनेई समेत किन शीर्ष नेताओं की हुई मौत? युद्धविराम के बाद बर्बादी का हिसाब -
'मेरे पति ने 9 महिलाओं संग बनाया संबंध', फेमस एक्ट्रेस ने बयां किया दर्द, 14 साल साथ रहे, फिर टूटा रिश्ता -
Assam Election 2026: कितनी सीट जीत रही BJP? CM के लिए पहली पसंद कौन? चुनाव से पहले आया बड़ा OPINION POLL -
Navjot Kaur Love Story : 'स्कूटर से घर तक नवजोत का पीछा करते थे Sidhu', मस्त है प्रेम कहानी -
US-Iran War: डेडलाइन से पहले दहला ईरान, अमेरिकी अटैक में खार्ग आइलैंड, रेलवे पुल सहित कई इंफ्रास्ट्रक्चर तबाह












Click it and Unblock the Notifications