'खूबसूरत महल में 25 राजा-रानियों की आत्माएं', ब्रिटेन की महारानी को भी विंडसर कैसल में दिखा भूत
नई दिल्ली, 05 नवंबर: ब्रिटिश साम्राज्य खूबसूरत भवनों को बनाने के लिए जाना जाता था। उसमें से एक नायाब महल है विंडसर कैसल, लेकिन बहुत ही कम लोग जानते हैं कि ये जगह 'भूतिया' है। कई बार इसमें रुकने वाले मेहमानों ने भूत देखने का दावा किया। इसमें ब्रिटेन की मौजूदा महारानी का भी नाम शामिल है। एक रिपोर्ट के मुताबिक विंडसर कैसल में कम से कम 25 लोगों की आत्माएं रहती हैं, जिनके होने का एहसास कई बार मेहमानों को हुआ।

लाइब्रेरी में दिखा
विंडसर कैसल क्वीन का निवास स्थल हुआ करता था, लेकिन उनकी मौत के बाद कई लोगों ने भूत देखने का दावा किया। ट्रैवल साइट विजिट ब्रिटेन के मुताबिक मौजूदा महारानी ने एलिजाबेथ प्रथम का भूत देखने का दावा किया था। आमतौर पर वो लाइब्रेरी में देखा जाता है, जो ऊंची हील के जूते के साथ घूमता है। उसे देखकर महारानी काफी डर गई थीं।

जॉर्ज II का भी भूत दिखा
द एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक उनके सामने आने से पहले उनके कदमों को सुना जा सकता है। भूतों पर किताब लिखने वाले रिचर्ड जोन्स ने एक गार्ड के अनुभव को बताया। उस दौरान महारानी एलिजाबेथ प्रथम के भूत को लाइब्रेरी के बाहरी कमरे में देखा गया था। इसके अलावा जॉर्ज II के भूत को दूसरे कमरों में देखा गया। कहा जाता है कि उस महल में 25 भूत रहते हैं।

भूत ने की गुदगुदी?
कुछ दिनों पहले वॉलिंगटन हॉल में भी लोगों ने भूत देखने का दावा किया था, जो पहले महल था लेकिन अब होटल में तब्दील हो चुका है। लंदन में हार्ले स्ट्रीट स्किन क्लीनिक के सह-संस्थापक और हॉल के मालिक लेस्ली रेनॉल्ड्स ने द सन को बताया था कि उनकी पोती रिट्रीट में सोई थी। कुछ देर बाद उसने महसूस किया कि उसके पैरों में कोई गुदगुदी कर रहा है। जब उसने उठकर देखा तो वहां पर कुछ भी नजर नहीं आया। बाद में बहुत से लोगों ने उनको बताया कि गुदगुदी किसी और ने नहीं बल्कि क्वीन मैरी के भूत ने की थी। जिसके बाद उनके होश उड़ गए। कुछ लोगों ने तो भूत के बेड पर कूदने की भी बात कही।

ये है वॉलिंगटन हॉल का इतिहास?
आपको बता दें कि वॉलिंगटन हॉल एक तीन मंजिला घर है, जिसे 1590 में बनाया गया था। उस दौरान सम्राट वहां पर रहा करते थे। क्वीन मैरी (इंग्लैंड की मैरी I) ने 1553 से 1558 तक यूके पर शासन किया। कैथोलिक धर्म में परिवर्तित होने से इनकार करने वाले 280 लोगों को उन्होंने आग के हवाले करवा दिया, जिस वजह से उन्हें 'ब्लडी मैरी' के रूप में जाना जाता था। उन्हीं की उपस्थिति का दावा आज भी उस होटल में आने वाले मेहमान करते हैं।












Click it and Unblock the Notifications