'कौन से मंदिर जाता था भाई...' भारी लहंगे में नीचे बैठकर दुल्हन ने छू लिए दूल्हे के पैर
Viral video: अच्छा लाइफ पार्टनर मिलना किस्मत की बात होती है। हर किसी का सपना होता है कि उसे ऐसा पार्टनर मिले, जो उसकी इज्जत करे, कद्र करे और मुश्किल वक्त में हमेशा साथ खड़ा रहे। ऐसा ही लाइफ पार्टनर को दिखाने वाला एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
कई लोग अपने लाइफ पार्टनर को बड़ी इज्जत देते हैं। ये बात अच्छी भी है। ऐसा ही कुछ एक वीडियो में भी दिख रहा है, जिसमें दूल्हा जैसे ही अपनी होने वाली दुल्हनिया को वरमाला पहनाता है, वो तुरंत झुककर उसके पैर छू लेती है।

जैसे ही लोगों ने इस वीडियो को देखा, तो कमेंट सेक्शन में रिएक्शन्स की जमकर बरसात होने लगी। वीडियो का कैप्शन भी काफी मजेदार है। कैप्शन में लिखा है कि जब आपका 8 साल का रिश्ता हकीकत बन जाए। वीडियो में साफ दिख रहा है कि दुल्हन वरमाला के वक्त दूल्हे के पैर छूने लगती है। इसके बाद बधाईयों का तांता लगने लगता है।
वायरल हो रहे वीडियो में दिख रहा है कि जैसे ही दूल्हा अपनी दुल्हनिया को वरमाला पहनाता है, वो जमीन पर बैठ जाती है और दूल्हा ये देखने के बाद हैरान हो जाता है। इसके बाद वो अपनी दुल्हन को उठाने लगता है। ये सीन काफी भावुक कर देने वाला होता है।
वायरल वीडियो...
लोगों का यही कहना है कि इस शख्स ने जरूर कुछ अच्छे काम किए होंगे, जो दुल्हन पैर छू रही है। एक यूजर ने कहा कि जान दे देंगे इसके लिए मां कसम। एक और ने कहा कि लड़की बहुत ही संस्कारी है। एक और ने कहा कि लड़की अगर लहंगा पहनकर जमीन पर बैठ जाए, तो मतलब लड़के ने उसका दिल जीत लिया है। एक ने मजाकिया अंदाज में पूछा कि भाई कौन से मंदिर जाता था, बता दे प्लीज।
ऐसा बेहद की कम देखने को मिलता है कि शादी की सेरेमनी के दौरान पार्टनर अपने जीवनसाथी का पैर छुए। ऐसे में अकसर सोशल मीडिया पर इस तरह के वीडियोज वायरल हो जाते हैं। लोगों को शादी ब्याह के वीडियोज काफी पसंद भी आते हैं।












Click it and Unblock the Notifications