Video: शादी में दुल्हन ने किया ऐसा KISS कि हवा में लटक गया दूल्हा

नई दिल्ली। शादी का दिन सबके लिए बेहद खास होता है। लोग अपनी शादी को यादगार बनाने के लिए कुछ न कुछ करते हैं। ऐसी ही एक शादी सोशल मीडियो पर वायरल हो रही है, जिसमें शादी के मौके पर दुल्हन ने दूल्हे के साथ जो किया उसे देखकर कोई भी हैरान हो जाए। शादी के दिन दुल्हन ने डांस के दौरान अपने दूल्हे को ऐसा किस किया कि बेचारा लड़का हवा में लटक गया। इस हैरान कर देने वाली वीडियो को 2 करोड़ से ज्यादा लोगों ने देखा है।

 Bride magic kiss hung the groom in air, 10 million people watched this Video

लोग दुल्हन की इस तकनीक की तारीफ कर रहे हैं। लोग हौरान हैं कि आखिर दुल्हन ने लड़के को कैसे हवा में लटका दिया। शादी लॉस एंजिलिस के जादूगर जस्टिन विलमैन और उनकी पत्नी जिलियन सिपकिंस की है, जिन्होंने शादी के दौरान ऐसा डांस किया कि हर किसी ने अपने दांतों तले उंगलियां दबा ली।

हालांकि उनकी शादी साल 2014 में हुई ती, लेकिन शादी का वीडियो अब वायरल हो रहा है। इतने साल बाद भी यह वीडियो सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है। वीडियो में दोनों डांस के अलग-अलग स्टेप करते हैं। वो स्टेज पर स्टंट भी करते हैं, इसी बीच दुल्हन विलमैन पर मैजिक करती है और वह हवा में लटक जाते हैं। ये देखकर हर कोई दंग रह जाता है। विलमैन थोड़ी देर तक हवा में ही लटके रह जाते हैं। इस वीडियो को सबसे पहले पहले विलमैन Justin Willman ने ही अपलोड किया था। अब येवीडियो फिर से ट्रेंड कर रहा है। वीडियो को अब तक 2 करोड़ से ज्यादा लोग देख चुके हैं। वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+