राजस्थान में सरेआम लगी दूल्हे की 1 करोड़ 51 हजार रू. की बोली, देखें Video
राजस्थान की एक शादी में घरवालों ने बेटी को विदाई के वक्त 1 करोड़ 51 हजार रुपए दहेज के तौर पर दिए। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
जयपुर। राजस्थान की राजधानी जयपुर से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है। वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक दूल्हे की बोली लगाई जा रही है। वीडियो में एक दुल्हन को 1 करोड़ 51 हजार रुपए का दहेज दिया जा रहा है।

वीडियो चर्चा में इसलिए है, क्योंकि नोटबंदी की वजह से जहां अभी तक कैश की किल्लत है, वहीं यहां हवा में नोट की गड्डियां उछाल-उछालकर दिखाया जा रहा है। इस वीडियो में सैकड़ो लोगों के सामने एक बुजुर्ग नई करेंसी के नोटों की गड्डियां उठा-उठाकर लिखा रहा है।
कहा जा रहा है कि यह वीडियो जयपुर के पास कोटपूतली के रामचंद्रपुरा गांव की है। यहां ये रकम एक दुल्हन की शादी के बाद दहेज के तौर पर दी जा रही है। 5 अप्रैल को हुई शादी के बाद ये रकम विदाई के तौर पर दूल्हे को दी जा रही है। दूल्हे को दहेज के तौर पर 1 करड़ 51 हजार रुपए गई। वहीं कहा जा रहा है कि 5 अप्रैल को यहां 6 शादियां हुई थी जिनमे 4 लड़कियां नाबालिग है। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। देखें वीडियो...












Click it and Unblock the Notifications