6 बीवियों के साथ चैन से सोना चाहता था शख्स, फिर खर्च किए 81 लाख रुपये

Man spend lakhs for bed: एक शख्स ने अपनी पत्नियों के साथ सो पाने के लिए एक बड़ा सा बिस्तर बनाया है। इस काम के लिए उसने 81 लाख रुपये खर्च किए हैं। उसने ये तस्वीर अपने सोशल मीडिया पर शेयर भी की।

Credit:Arthur O Urso/Instagram

Man spend lakhs on bed: अपने कंफर्ट के लिए लोग पता नहीं क्या-क्या करते हैं। कई बार तो लोग पैसा झोंकने से भी पीछे नहीं हटते। ऐसा ही कुछ एक शख्श ने किया। जब सिर्फ एक बिस्तर के लिए उसने एक या दो नहीं बल्कि पूरे 81 लाख रुपये खर्च कर डाले।

एक बिस्तर के लिए इतना पैसा खर्च करना अपने आप में हैरत भरा है। लेकिन ये बिस्तर शख्स के अकेले के लिए नहीं बल्कि 6 और लोगों के लिए था। और ये लोग कोई और नहीं बल्कि उसकी पत्नियां हैं।

पत्नियों संग सोना चाहता था...
जी हां! हैरत करने वाला ये मामला ब्राजील का है, जहां ऑर्थर ओ उर्सो नाम के एक शख्स का अपनी पत्नियों के साथ रहना थोड़ा मुश्किल हो गया था। मुश्किल इसलिए नहीं कि बीवियों के बीच झगड़े या कोई और परेशानी थी। बल्कि इसलिए क्योंकि सब साथ में सो नहीं पा रहे थे। ऐसे में शख्स ने इस परेशानी को हल करने के लिए 81 लाख रुपये खर्च कर एक बिस्तर बनाया। ताकि वो अपनी 6 पत्नियों संग आराम से सो सके।

7 फीट बिस्तर पर खर्चे 81 लाख रुपये
बता दें कि जिस बिस्तर पर लाखों रुपये खर्च किए गए हैं, वो 7 फीट लंबा है। अपनी लव लाइफ को बेहतरीन बनाने के लिए उसने ऐसा किया। बिस्तर बनाने के इस काम के 12 लोगों की टीम ने 15 महीनों में पूरा किया।

कहां से आया ये आइडिया?
ऑर्थर ने एक लोकल मीडिया आउटलेट को बताया कि बड़ा सा बिस्तर बनाने का ये आइडिया सोने के लिए जगह ना होने की वजह से आया। शख्स ने कहा कि कई बार मुझे या तो अपना सोफा, या फिर डबल बेड शेयर करना पड़ता था। कई बार तो मैं खुद फ्लोर पर ही सो जाया करता था ताकि मेरी पत्नियां आराम से सो सकें।

'मैंने बनाया दुनिया का सबसे बड़ा बिस्तर'
ऑर्थर ने अपने इस जाइंट बेड की तस्वीरें इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर भी की हैं। उसने लिखा कि रिलेशनशिप में कुछ महीने रहने के बाद मैंने कुछ ऐला ऐसा किया, जो शायद नामुमकिन सा हो। मैंने दुनिया का सबसे बड़ा बिस्तर बनाया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+