'देश का युवा बदल रहा है...' महाभारत एंथम गाता दिखा लड़कों का ग्रुप, वायरल हुआ VIDEO
सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है, जहां कभी भी और कुछ भी वायरल हो जाता है। कई बार लोग कुछ ऐसा कर देते हैं, जो सबको काफी पसंद आता है। धर्म और आध्यात्म से जुड़ी कोई चीज हो तो उसका वायरल होना तो बनता ही है। ऐसा ही कुछ लड़कों के एक गैंग ने किया, जिसकी अब इंटरनेट पर खूब तारीफ हो रही है।
वायरल वीडियो में कुछ लड़के नजर आ रहे हैं, जो महाभारत एंथम गाते दिख रहे हैं। वीडियो देखने और इस एंथम को सुनने के बाद आप भी खुद को इसे दोबारा सुनने से शायद ही रोक सकेंगे।

क्लिप में दिख रहे लड़के जिस जोश के साथ इस एंथम को गा रहे हैं, ये वाकई में काफी शानदार है। वैसे ये पहली बार नहीं है, जब इस तरह का कोई वीडियो सामने आया हो। इससे पहले भी दिल्ली मेट्रो से ऐसा एक क्लिप खूब वायरल हुआ था। वीडियो में कुछ लड़के राम भजन गाते दिखे थे। लोगों ने इस क्लिप की जमकर तारीफ की थी।
ऐसे ही लड़कों का ग्रुप महाभारत का एंथम गा रहा है। उनकी एनर्जी देखते ही बन रही है। वीडियो को एक्स पर शेयर किया गया था। क्लिप को 18 मिलियन से भी ज्यादा लोगों ने देखा और कई लोगों ने इसे शेयर भी किया है। लड़कों को देखने के बाद हर कोई हैरान है।
क्लिप देखने के बाद लोग जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने कहा कि कितनी शानदार प्रस्तुति है। एक ने कहा कि ये वाकई बेहद सुंदर है। एक और ने कहा कि भारत का युवा बदल रहा है।












Click it and Unblock the Notifications