दिव्यांग बच्ची को डॉक्टर ने दिया प्यारा सा तोहफा, नकली पैर लगा तो खुशी से झूम उठी मासूम, VIDEO

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि डॉक्टर एक सजी हुई छोटी सी कार में बच्चे के लिए कृत्रिम पैर लाते हैं। इसके बाद वो बच्चे में उस नकली पैर को फिट करते हैं। बच्चे के चेहरे की खुशी देखने लायक है।

Credit: @GoodNewsCorres1/Twitter

कहते हैं डॉक्टर भगवान का रूप होते हैं। ये बात सच भी है। डॉक्टर मरीजों को एक नई जिंदगी देते हैं। मामला अगर बच्चों का हो तो इसे देखने के बाद कोई भी खुद को भावुक होने से रोक नहीं पाएगा। हाल ही में इसी तरह का एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक डॉक्टर की दयालुता साफ नजर आ रही है। इसमें डॉक्टर एक दिव्यांग बच्चे के चेहरे पर मुस्कान लाने में सफल साबित हुए। क्लिप में डॉक्टर बच्चे पर प्रोथेस्टिक लेग फिट करते हुए नजर आ रहे हैं।

बच्चे के लिए लेकर आए कृत्रिम पैर

बच्चे के लिए लेकर आए कृत्रिम पैर

वीडियो गुड न्यूज के रिपोर्टर ने शेयर किया था। सजी धजी टॉय कार में एक डॉक्टर बच्चे के लिए कृत्रिम पैर लाते नजर आए। इसके बाद डॉक्टर ने छोटे से बच्चे के शरीर में इसे फिट भी किया। जैसे ही पैर पूरी तरह से फिट हो जाता है, बच्चा उत्साहपूर्वक कृत्रिम पैर के साथ चलने की कोशिश करता है। बच्चा चलने के लिए आगे बढ़ता है।

भावुक करने वाला वीडियो वायरल

इस प्यारे से क्लिप को कैप्शन देते हुए लिखा गया है कि इन अद्भुत पेशेवरों के लिए बहुत आभारी हूं। वीडियो ने कई लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा। कई लोगों ने डॉक्टर्स और उनके प्रोफेशन की जमकर तारीफ की। एक यूजर ने कहा कि वाह इससे ज्यादा अच्छे काम की कल्पना करना भी मुश्किल है। एक दूसरे यूजर ने कहा कि डॉक्टर ने मेरी आंखों में आंसू ला दिए। आप देख सकते हैं कि वे बच्चों से कितना प्यार करते हैं।

यूं ही नहीं भगवान होते हैं डॉक्टर

यूं ही नहीं भगवान होते हैं डॉक्टर

वीडियो में बच्चे की स्माइल आपका दिन बना देगी। वाकई डॉक्टर्स को यूं ही भगवान नहीं कहा गया है। डॉक्टर लोगों को दूसरी जिंदगी देने का काम करते हैं। जिस कदर बच्चा अपने प्रोथेस्टिक लेग के सहारे चलने की कोशिश कर रहा है, वो बेहद शानदार है। वीडियो लोगों को भावुक कर रहा है और सभी को खूब पसंद भी आ रहा है।

वीडियो देखकर भावुक हुए लोग

वीडियो देखकर भावुक हुए लोग

वीडियो कई लोगों ने देखा और इसे पसंद किया है। एक यूजर ने कहा कि डॉक्टर्स ने हमारी आंखों में आंसू ला दिए। वहीं एक और ने कहा कि मैं इस फीलिंग को बहुत अच्छी तरह से समझ सकता हूं। एक ने कहा कि सोशल मीडिया का इस्तेमाल इस तरह से किया जाना चाहिए। एक ने कहा कि बच्चे के चेहरे की खुशी। एक ने कहा कि डॉक्टर्स को भगवान अपना आशीर्वाद दें।

Recommended Video

    ऑपरेशन के दौरान मरीज़ गाता रहा गाना, Doctor कर रहे थे Surgery, 70 साल के बुज़ुर्ग ने जीता दिल

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+