लड़के ने गलती से फैमिली ग्रुप में भेज दी ऐसी तस्वीर, पसर गया सन्नाटा! बहन ने पोस्ट किया स्क्रीनशॉट
Viral whtsapp chat: वायरल चैट एक फैमिली ग्रुप का है, जिसमें लड़का गलती से ऐसी फोटो भेज देता है, जिसके बाद उसकी क्लास लगनी तो तय है। बहन ने इस चैट का स्क्रीनशॉट लेकर पोस्ट किया है।

Family Group viral chat: अकसर लोग फैमिली ग्रुप बनाते हैं, जहां परिवार से रिलेटेड ढेरों बातें होती हैं। यहां परिवार के सारे बड़े-बूढ़े लोग भी होते हैं। ऐसे में बातें काफी सोच समझकर की की जाती हैं। लेकिन जरा सोचिये गलती से फैमिली ग्रुप में कुछ ऐसा मैसेज या तस्वीर चली जाए, जो सबके होश उड़ा दे, तो क्या होगा।
गलती से ग्रुप में ये क्या भेजा
ऐसा ही कुछ हुआ एक लड़के के साथ, जिसने फैमिली ग्रुप में गलती से ऐसी फोटो भेज दी, जिसने सबके होश उड़ा दिए। मजे की बात तो ये है कि ये फोटो वो डिलीट भी नहीं कर सका। बहन ने उसे पर्सनल मैसेज करके तस्वीर को डिलीट करने के लिए कहा लेकिन वो कर नहीं पाया।
फोटो पर लिखी ये बात
ट्विटर यूजर सानिया धवन ने व्हाट्सएप चैट का स्क्रीनशॉट शेयर किया है, जिसे कैप्शन दिया है कि मेरे भाई ने फैमिली ग्रुप में ये भेज दिया। इसमें यूजर ने बताया कि कैसे भाई ने गलती से फैमिली ग्रुप में बीयर के केन की तस्वीर भेज दी। फोटो पर लिखा था- 'मुंबई इंडियंस फॉर द विन... लेट्स गो'
फैमिली मेंबर्स के पास चली गई फोटोज
मुंबई इंडियंस को लेकर ये मैसेज करना लड़के को काफी भारा पड़ गया और तस्वीरें सारे फैमिली मेंबर्स के पास चली गईं। स्क्रीनशॉट में दिख रहा है कि बीयर का केन देखने के बाद पिता पूछते हैं कि क्या? वहीं मां का रिएक्शन होता है कि क्या तुम बीयर पीते हो? बस फिर क्या था! ग्रुप में एकदम सन्नाटा पसर गया।
बहन बोली- डिलीट करो फोटो
इस बीच कोई मैसेज नहीं करता। फिर बहन भाई से पूछती है कि वो ग्रुप से बीयर वाली तस्वीर हटा क्यों नहीं रहा है। इसके जवाब में भाई बोल पड़ता है कि उससे डिलीट फॉर एवरीवन की जगह डिलीट फॉर मी हो गया। तो बहन बोलती है कि अब तो गया। ये फनी चैट अब सोशल मीडिया पर जबरदस्त तरीके से वायरल हो रही है।
यहां देखें वायरल चैट
यूजर्स ने दिए ऐसे रिएक्शन
पोस्ट को 13 लाख से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है। लोग इसपर काफी रिएक्शन भी दे रहे हैं। एक यूजर ने कहा कि अब तो लड़के को तगड़ी कहानी बनानी पड़ेगी। तो दूसरे ने लिखा कि मुंबई इंडियन को जिताने के चक्कर में खुद पर बन आई। एक ने कहा कि क्या अब मम्मी पापा मानेंगे?












Click it and Unblock the Notifications