गर्लफ्रेंड को बाइक पर बिठाकर बाढ़ के पानी में तेजी से बाइक लेकर निकला लड़का, लोगों ने कहा- True Love
नई दिल्ली, सितंबर 10। पिछले कुछ दिनों के अंदर देश के अलग-अलग हिस्सों से भारी बारिश की वजह से बाढ़ और भूस्खलन की तस्वीरें सामने आई हैं। भारी बारिश की वजह से आम जनमानस को कितनी दिक्कतों का सामना करना पड़ा है यह भी वायरल वीडियोज में देखा गया है। इस बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसने लोगों को हंसने पर मजबूर कर दिया है।

क्या है वायरल वीडियो में?
दरअसल, इस वायरल वीडियो में एक लड़का कथित तौर पर अपनी गर्लफ्रेंड को बाइक पर बिठाकर बाढ़ के पानी से भरी सड़क के बीच से ले जाता हुआ दिख रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि लड़के की बाइक तकरीबन पूरी डूब चुकी है। सिर्फ उसकी बाइक का उपरी हिस्सा ही नजर आता है। वायरल वीडियो कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु का बताया जा रहा है। बेंगलुरु में बीते दिनों बारिश की वजह से हालात काफी खराब हुए थे।

वीडियो पर लोगों के मजेदार कॉमेंट
वायरल वीडियो को देखकर लोग काफी हंस रहे हैं। साथ ही इस वीडियो को लेकर काफी मजाक भी बना रहे हैं। वायरल वीडियो इंस्टाग्राम पर ghantaa नाम के एक पेज से शेयर की गई है। इस वीडियो को अभी तक 1.4 मिलियन से अधिक व्यूज मिल चुके हैं और 50 हजार से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है। लोग इस वीडियो पर कई मजेदार कॉमेंट भी कर रहे हैं। एक यूजर ने कहा है कि 'यही है सच्चा प्यार'।

बेंगलुरु पर पड़ी बारिश की मार
आपको बता दें कि बेंगलुरु इन दिनों भारी बारिश के बाद बाढ़ की मार झेल रहा है। आईटी हब कहे जाने वाले बेंगलुरु में सड़कें पानी से लबालब हो चुकी हैं। बाढ़ की समस्या ने आम जनजीवन को काफी अस्त-व्यस्त कर दिया है। लोगों को बहुत सी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। पीने के पानी से लेकर बिजली तक हर एक चीज के लिए लोगों को बहुत सी दिक्कतें आ रही हैं।


Click it and Unblock the Notifications
