'पठान' देखने के लिए नहीं हैं टिकट के पैसे, शख्स ने रोते-रोते मांगी मदद, Video Viral
वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि शख्स बिलख बिलख कर रो रहा है। शख्स शाहरुख खान का हार्ड कोर फैन मालूम पड़ता है और उसके पास टिकट खरीदने के पैसे भी नहीं हैं।

Pathaan Viral Video: शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' जबरदस्त सुर्खियों में बनी हुई है। फिल्म का 'बेशरम रंग' गाना रिलीज क्या हुआ, फिल्म को लेकर जबरदस्त चर्चा होने लगी। हर तरफ फिल्म के बायकॉट की मांग होने लगी। फिल्म 25 जनवरी को रिलीज हो रही है। इससे पहले कई लोग तो इसके बहिष्कार के नारे लगा रहे हैं, वहीं कई फैंस फिल्म को देखने के लिए बेहद उत्सुक हैं। सोशल मीडिया पर इसे लेकर तरह-तरह के मीम्स और वीडियोज वायरल हो रहे हैं। ऐसा ही एक फनी वीडियो भी खूब चर्चा में हैं, जिसमें शख्स पठान ना देख सकने का अपना दर्द बयां कर रहा है।

रोता-बिलखता दिखा शख्स
वायरल वीडियो में शख्स रोता बिलखता नजर आ रहा है। कैप्शन पढ़े बिना तो ऐसा लग रहा है कि उसे कोई तकलीफ है। वीडियो में शख्स कह रहा है कि अब वो पठान फिल्म नहीं देख पाएगा। वो कह रहा है कि मैं शाहरुख खान का बहुत बड़ा फैन हूं। आइ लव शाहरुख। लेकिन मेरे पास पैसा नहीं है और मैं पठान मूवी का टिकट नहीं ले पा रहा हूं।
वायरल हुआ शख्स का वीडियो
शख्स बार बार अपने कपड़ों को पकड़कर ऐसे रो रहा है, मानो 'पठान' ना देख पाने का वाकई इसे कितना बड़ा दुख है। शख्स कह रहा है कि मेरी कोई भी हेल्प नहीं कर रहा है। 'पठान' मूवी देखने में मेरी कोई मदद करो नहीं तो मैं जान दे दूंगा। बता दें कि शख्स के पीछे गहराई में नदी जैसा कुछ नजर भी आ रहा है। ऐसे में वो जान देने की बात कर रहा है, जो काफी फनी लग रहा है।

'एक टिकट 25 जनवरी के लिए'
वीडियो को 8 हजार से ज्यादा लोगों ने देखा है। ये @Riyan0258 नाम के ट्विटर अकाउंट से शेयर किया गया है। कैप्शन में भी लिखा है कि मेरे को कोई हेल्प करो यार प्लीज। हेल्प मी। एक टिकट 25 जनवरी के लिए। प्लीज हेल्प। शख्स ने फिल्म पठान ऑन बुर्ज खलीफा का कैप्शन भी लगाया हुआ है।

वीडियो पर लोगों ने किया रिएक्ट
वीडियो पर लोग खूब रिएक्शन दे रहे हैं। एक शख्स ने कहा कि इस वीडियो को डिलीट करो। अपना डीएम चैक करो बहुत सारे एसआरके फैन कॉन्टेक्ट कर रहे तुमसे। एक ने कहा कि नंबर दो अपना। एक यूजर ने पूछा कि तुम कहां रहते हो। एक ने कहा कि भाई लोकेशन भेजो। बुक करके तुम्हें भेजता हूं।

25 को रिलीज हो रही 'पठान'
बताते चलें कि ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। लोग इसपर खूब सारे रिएक्शन भी दे रहे हैं। पठान देखने के लिए शाहरुख के फैंस के बीच नेक्स्ट लेवल की एक्साइटमेंट नजर आ रही है। 25 तारीख को शाहरुख खान की फिल्म पठान रिलीज हो रही है। फैंस फिल्म को लेकर बेहद एक्साइटेड हैं।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications