क्या हुआ जब आसमान से गिरे इंसान की लाश के टुकड़े

जेद्दाह में लाल समुद्र के पास कुछ लोगों ने अचानक आसमान से शव के टुकड़े गिरते हुए देखे। जिस जगह पर यह घटना हुई, वह जगह अब्दुलाजीज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से कुछ ही दूर पर स्थित है। जैसे ही लाश के टुकड़े गिरने की खबर पुलिस को मिली, वैसे ही छानबीन शुरू कर दी गई और लाश के टुकड़े बरामद कर सील कर दिये गये।
पलिस अधिकारी नवाफ बिन नासिर अ बूक ने कहा कि पुलस के पास तड़के 2:30 बजे फोन आया, जिसके बाद हमने तुरंत फोर्स भेजी। छानबीन में पुलिस ने मानव की लाश के कुछ टुकड़े मौके पर बरामद किये। स्थानीय लोगों ने बताया कि ये लाश के टुकड़े आसमान से गिरे हैं। उन्होंने आगे कहा कि हो सकता है कि लाश के टुकड़े किसी विमान के कैरेज में फंसे हुए व्यक्ति के हों। क्योंकि जिस तरह से लाश के छोटे-छोटे टुकड़े इलाके के अलग-अलग हिस्सों में आकर गिरे हैं, उससे तो यही लगता है कि कोई व्यक्ति आसमान में उड़ते हुए विमान में नीचे की तरफ फंस गया होगा और पहियों या पंखों से कटकर उसकी मौत हो गई होगी।
इस घटना के बाद पुलिस ने पास में स्थित एयरपोर्ट पर उतरने वाली व उड़ान भरने वाले जहाजों की जांच के लिये सूचना दे दी गई है।












Click it and Unblock the Notifications