Incredible Love Story: 70 की उम्र में पति का 98 बार हुआ डायलिसिस...फिर पत्नी ने दे दी किडनी

किडनी दान करने वाली एक बुजुर्ग महिला की स्टोरी इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। महिला ने अपनी किडनी किसी और के लिए नहीं बल्कि अपने पति के दान की है। पति बेहद गंभीर अवस्था में था। उसका 98 बार डायलिसिस हो चुका था।

Incredible Love Story: किडनी दान करने वाली एक बुजुर्ग महिला की स्टोरी इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। महिला ने अपनी किडनी किसी और के लिए नहीं बल्कि अपने पति के दान की है। पति बेहद गंभीर अवस्था में था। उसका 98 बार डायलिसिस हो चुका था। लेकिन पत्नी भी हिम्मत हारने वाली नहीं थी। उसने हर हाल में अपने पति को बचाने की ठान ली थी और यही जिद काम आई।

Lady with her recovered husband

महिला की कहानी बेहद इमोशनल है। दंपति के बीच इतना प्यार है कि वो एक दूसरे से बिछुड़ना बिल्कुल भी पसंद नहीं करते। उनके प्यार की दिल छू लेने वाला एक ऐसा ही वाकया इन दिनों ट्विटर साझा किया है। दंपति के बेटे लियो ने ट्विटर पर एक पोस्ट डाली है। जिसमें उन्होंने लिखा, "पिता का 98 बार डायलिसिस हुआ था। उनकी मां उनके साथ हर बार अस्पताल में जाती थीं और हर बार पांच से छह घंटे इंतजार करती थीं। बाद में मां ने पिता की जान बचाने के लिए अपनी किडनी दान करने का फैसला किया। अब वे दोनों इस दुख से बाहर आ गए हैं।"

लियो ने आगे लिखा, " मेरे ख्याल से मैं इससे बेहतर किसी लव स्टोरी के बारे में नहीं जानता।" लियो के अनुसार उनके माता पिता की उम्र 70 वर्ष के करीब है। पिता हालत सुधरने में करीब दो महीने का वक्त लगा।

महिला ने किडनी दान करने को जो साहस का किया वो सिर्फ उसका उसके पति के प्रेम दर्शाता है। नहीं तो 70 साल की उम्र में अंग दान करने की सोचने वाले बहुत कम ही होते हैं। बेटे लियो ने कहा कि मां ने इस उम्र में कार्डियक क्लीयरेंस की परवाह किए बिना एक महत्वपूर्ण कदम उठाया। वाकई लियो के माता पिता के बीच इस अवस्था में भी वही प्रेम कायम है जैसा पहले था। इस इमोशनल पोस्ट को खूब लाइक किया जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+