अरबपति ने 150 लड़कियों के साथ बर्थडे पर की पूल पार्टी, पत्नी-बेटा-बेटी भी वहां थे मौजूद
नई दिल्ली, 8 अप्रैल: ऑस्ट्रेलियाई बिजनेसमैन ट्रैवर्स बेयोन अपनी वाइल्ड पार्टियों के लिए जाने जाते हैं। हाल में उन्होंने अपना 50वां जन्मदिन मनाया, जिसकी दुनियाभर में खूब चर्चा हो रही है। इस पार्टी में गेस्ट 150 लड़कियां थीं, जिनके साथ पूल में बेयोन ने जमकर इन्जॉय किया। इसके अलावा वहां आई लड़कियों के लिए स्पेशल टैटू पार्लर की व्यवस्था की गई थी। इसकी तस्वीरें बिजनेसमैन ने खुद इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं।

टोबैको टायकून हैं बेयोन
डेली स्टार की रिपोर्ट के मुताबिक ट्रैवर्स बेयोन को टोबैको टायकून कहा जाता है। वो खुद को डल्ट मैगजीन प्लेबॉय के फाउंडर ह्यू हेफनर की तरह मानते हैं, जिस वजह से उन्होंने अपना नाम The Candyman भी रखा है। डेली स्टार की रिपोर्ट के मुताबिक उनकी शादी हो रखी है और उनके बच्चे भी हैं। इसके बावजूद वो सार्वजनिक तौर पर लड़कियों के साथ पार्टी करते हुए फोटो पोस्ट करते हैं।

परिवार वाले भी हुए शामिल
19 मार्च को उन्होंने अपने आलीशान बंगले कैंडी शॉप मिशन में एक पूल पॉर्टी आयोजित की। जिसमें 150 से ज्यादा लड़कियां शामिल हुईं। इसके बाद बेयोन ने पूल के अंदर उनके साथ जमकर मस्ती की। ये पार्टी सुबह ही शुरू हो गई थी, जो देर रात तक चली। खास बात तो ये है कि इसमें उनकी पत्नी, बेटी और बेटा भी शामिल हुए।

पार्टी को लेकर गलत धारणा
वहीं मीडिया से बात करते हुए बेयोन ने ये बात स्वीकारी की उन्होंने खुद ही पार्टी आयोजित की थी। उन्होंने कहा कि उनको पार्टी करना पसंद हैं। उनकी पार्टी इस वजह से आलिशान रहती हैं, क्योंकि वो नहीं चाहते कि उनके मेहमान निराश होकर जाएं। वो हर चीज का ध्यान रखते हैं। उन्होंने ये भी कहा कि मेरी पार्टी को लेकर लोगों के अंदर गलत धारणाएं हैं।

बेटी लंदन से आई थी
उन्होंने आगे कहा कि पार्टी सुबह 11 बजे शुरू हो गई थी। उनकी बेटी लुकियाना बेयनॉन पार्टी में शामिल होने के लिए लंदन से ऑस्ट्रेलिया वापस आई और कुछ दिनों बाद यूके लौट गई। उनका बेटा वैलेंटिनों भी उनके साथ मौजूद था। सबने खूब पार्टी इन्जॉय की। उन्होंने पार्टी में एक टैटू पार्लर भी खोला था, जिसमें मेहमान मुफ्ट टैटू बनवा सकते थे।












Click it and Unblock the Notifications