Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

'डेढ़ लाख दो, चेक करके बताऊंगी आपका ब्वॉयफ्रेंड बेवफा है या नहीं...'

इस मॉडल ने ऑफर दिया है कि वो लड़कियों के ब्वॉयफ्रेंड को अपने प्रेम जाल में फंसाकर उनकी वफादारी का टेस्ट लेगी और अगर उनका ब्वॉयफ्रेंड उसके जाल में नहीं फंसा तो, वो फीस के तौर पर लिए गए रुपए वापस कर देगी।

बार्सिलोना: ब्वॉयफ्रेंड और गर्लफ्रेंड हों या फिर पति-पत्नी, दोनों के बीच अगर शक की एक छोटी सी भी दरार पड़ जाए, तो पूरे रिश्ते की बुनियाद हिल जाती है। कई बार जानबूझकर कुछ लोग अपने साथी को धोखा देते हैं, और कई बार गलतफहमी में ऐसे हालात बन जाते हैं कि रिश्तों को संभालना मुश्किल हो जाता है। इसी वजह से, अक्सर लवर्स के बीच शक का एक अनचाहा डर बना रहता है। अब ऐसे लवर्स के लिए एक खूबसूरत मॉडल एक खास ऑफर लेकर आई है। दरअसल इस मॉडल ने ऑफर दिया है कि वो लड़कियों के ब्वॉयफ्रेंड को अपने प्रेम जाल में फंसाकर उनकी वफादारी का टेस्ट लेगी और अगर उनका ब्वॉयफ्रेंड उसके जाल में नहीं फंसा तो, वो फीस के तौर पर लिए गए रुपए वापस कर देगी।

'ब्वॉयफ्रेंड या पति पर जरा भी शक है, तो...'

'ब्वॉयफ्रेंड या पति पर जरा भी शक है, तो...'

डेली स्टार की खबर के मुताबिक, एंटरटेनमेंट मैगजीन 'प्लेबॉय अफ्रीका' के कवर पेज पर नजर आ चुकीं मशहूर मॉडल 'कैरोलिना लैकर' ने अपने ऑफर में कहा है कि जिन महिलाओं को अपने ब्वॉयफ्रेंड या पति पर जरा भी शक है, वो उनका वफादारी टेस्ट करा सकती हैं। कैरोलिना ने इस काम के लिए 2 हजार डॉलर (करीब डेढ़ लाख रुपए) फीस रखी है, लेकिन साथ ही ये वादा भी किया है कि अगर किसी महिला का ब्वॉयफ्रेंड या पति उसके टेस्ट में धोखेबाज नहीं साबित हुआ तो वो पूरी फीस वापस कर देगी। कैरोलिना ने कहा है कि इस काम के लिए महिलाओं को केवल अपने साथी का मोबाइल नंबर और इंस्टाग्राम अकाउंट बताना होगा।

'...तो समझिए कि आपका प्रेमी धोखेबाज है'

'...तो समझिए कि आपका प्रेमी धोखेबाज है'

अपने ऑफर के बारे में विस्तार से बताते हुए कैरोलिना ने कहा, 'डिटेल मिलने के बाद सबसे पहले मैं उस शख्स से इंस्टाग्राम पर कॉन्टेक्ट करूंगी और इसके बाद उसकी तरफ से जवाब मिलने का इंतजार करूंगी। अगर जवाब आता है तो मैं उससे आगे बातचीत बढ़ाऊंगी और तब तक बातें करती रहूंगी, जब तक कि हम दोनों की बातचीत हॉट ना हो जाए। इसके बाद जब वो मुझसे मिलने के लिए कहेगा, तो समझिए कि आपका प्रेमी धोखेबाज है।'

'अगर सबकुछ ठीक, तो फीस वापस कर दूंगी'

'अगर सबकुछ ठीक, तो फीस वापस कर दूंगी'

कैरोलिना ने आगे बताया, 'तो अगर आपको अपनी रिलेशनशिप में जरा सा भी शक है, तो मैं आपकी खिदमत में हाजिर हूं। मैं मानती हूं कि मेरी फीस बहुत ज्यादा है, लेकिन जरा सोचिए इस रकम से आपके लवर्स की सच्चाई सामने आ सकती है और अगर वो आपके प्रति वफादार है तो मैं गारंटी से आपकी पूरी फीस वापस करूंगी।'

'अभी तक कमा चुकी हूं 10 हजार डॉलर'

'अभी तक कमा चुकी हूं 10 हजार डॉलर'

दूसरी महिलाओं के ब्वॉयफ्रेंड का रिएलिटी चेक करने से हुई कमाई का वो क्या करेंगी, इसके जवाब में कैरोलिना ने बताया, 'मैंने अभी तक जो रुपए कमाए हैं, उन्हें मैं खुद को और ज्यादा खूबसूरत बनाने पर ही खर्च करूंगी। मेरे इस ऑफर को कई महिलाओं ने स्वीकार भी किया है और अब तक मैं अपनी इस सर्विस से 10 हजार डॉलर (करीब साढ़े सात लाख रुपए) कमा चुकी हूं।'

ये भी पढ़ें- 'आगे से कभी ओवरसाइज शर्ट नहीं पहनूंगी', खुद को लेकर उड़ी अफवाहों पर दिशा परमार ने तोड़ी चुप्पी

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+