'आगे से कभी ओवरसाइज शर्ट नहीं पहनूंगी', खुद को लेकर उड़ी अफवाहों पर दिशा परमार ने तोड़ी चुप्पी
खुद को लेकर उड़ी अफवाहों पर दिशा परमार ने तोड़ी चुप्पी
मुंबई, 19 फरवरी: 'बड़े अच्छे लगते हैं-2' में प्रिया कपूर के किरदार से सुर्खियां बटोर रहीं अभिनेत्री दिशा परमार इन दिनों एक अलग वजह से खबरों में हैं। दरअसल, बीते गुरुवार को दिशा परमार अपने पति और सिंगर राहुल वैद्य के साथ डिनर डेट पर मुंबई के एक रेस्टोरेंट में पहुंची थीं। इस दौरान दिशा ने एक ओवरसाइज शर्ट पहनी हुई थी और जैसे ही उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुईं, इंटरनेट पर अफवाहें उड़ने लगीं कि दिशा परमार प्रेग्नेंट हैं। इन अफवाहों से दिशा इतनी तंग आ गईं कि उन्होंने अब इंस्टाग्राम पर इसका जवाब दिया है।

प्रेग्नेंसी की अफवाहों पर दिया जवाब
सोशल मीडिया पर चल रही अफवाहों को खारिज करते हुए दिशा परमार ने शुक्रवार को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा, 'आगे से कभी भी ओवरसाइज शर्ट नहीं पहनूंगी! साथ ही जो लोग कॉल करके मुझसे जानना चाहते हैं, उन्हें बता दूं कि मैं प्रेग्नेंट नहीं हूं।' गौरतलब है कि शुक्रवार को जब दिशा परमार अपने पति राहुल वैद्य के साथ डिनर डेट पर गईं तो उन्होंने जींस के ऊपर ऑरेंज कलर की एक ओवरसाइज शर्ट पहनी हुई थी, जिसके बाद उनकी प्रेग्नेंस को लेकर अफवाहें उड़ने लगीं।

'प्यार को तो हर दिन मनाना चाहिए'
आपको बता दें कि दिशा परमार ने पिछले साल 16 जुलाई को अपने ब्वॉयफ्रेंड राहुल वैद्य से शादी की थी। इससे पहले राहुल वैद्य ने दिशा को नेशनल टेलीविजन पर रिएलिटी शो बिग बॉस के घर में प्रपोज किया था। हाल ही में वैलेंटाइन डे के मौके पर दिशा परमार ने कहा कि उनके लिए इस बार ये दिन वाकई बहुत खास है, क्योंकि उनकी शादी के बाद ये पहला वैलेंटाइन डे है, जिसे वो अपने पति के साथ मनाने जा रही हैं। दिशा ने कहा कि उनका मानना है कि प्यार को हर दिन एक उत्सव के तौर पर मनाना चाहिए।

'दर्शकों का प्यार मेरे लिए रिटर्न गिफ्ट है'
वर्क फ्रेंट की अगर बात करें तो दिशा परमार 'बड़े अच्छे लगते हैं-2' में अभिनेता नकुल मेहता (राम कपूर) के साथ प्रिया कपूर के तौर पर लीड रोल निभा रही हैं। दिशा परमार ने कहा कि शो में उन दोनों की जोड़ी को दर्शकों की तरफ से काफी प्यार मिल रहा है। दिशा ने इसके लिए दर्शकों को धन्यवाद देते हुए कहा कि उनके लिए ये एक रिटर्न गिफ्ट की तरह है।
ये भी पढ़ें- खुद से 5 साल छोटी चित्रानी के साथ कैसे शुरु हुई बप्पी दा की लव स्टोरी? जानिए











Click it and Unblock the Notifications