बार्बी डॉल बनी देसी! मशहूर फैशन डिजाइनर ने गुड़िया को दिया इंडियन टच
Barbie gets 'desi' touch: बार्बी डॉल के बारे में भला कौन नहीं जानता। बार्बी का जिक्र जहन में आते ही लाइट पिंक कलर दिमाग में घूमने लगता है। बच्चों की तो बार्बी बेहद ही फेवरेट है। जब भी बार्बी डॉल की बात आती है तो उसकी प्यारी सी ड्रेस एकदम चेहरे के सामने आती है। मगर क्या आपने कभी सोचा है कि बार्बी डॉल इंडियन अटायर में भी नजर आ सकती है? इस बात को सच साबित कर दिखाया है मशहूर फैशन डिजाइनर ने।
बताते चलें कि अमेरिकी टॉय कंपनी ने फेमस फैशन डिजाइनर अनीता डोंगरे के साथ मिलकर एक ऐसी बार्बी डॉल बनाई है, जो इंडियन दिखती है। इस बार्बी सिग्नेटर दिवाली डॉल को अनीता डोंगरे ने डिजाइन किया है, जिसे खूबसूरत लहंगे से सजाया गया है। इसे एक चोली, फूलों वाली बनियान और डहलिया, चमेली और कमल से सजे हुए लहंगा से सजाया गया है।जो कि शक्ति और सुंदरता का प्रतीक है।

भारतीय कलात्मकता का उत्सव
इस सुंदर गुड़िया की खूबसूरती को एक चमकदार बिंदी, सुनहरी चूड़ियों और झुमकों से और भी निखारा गया है। ये क्रिएटिविटी भारतीय कलात्मकता और शिल्प कौशल का जश्न मनाते हुए दिवाली की भव्यता और खुशी का प्रतीक है। मैटल इंडिया के कंट्री मैनेजर ललित अग्रवाल ने इस सहयोग के बारे में अपनी खुशी व्यक्त की। उन्होंने कहा, 'हम बार्बी के माध्यम से युवा लड़कियों द्वारा अपने आस-पास की दुनिया में देखी जाने वाली कहानियों को दर्शाने के लिए समर्पित हैं।'












Click it and Unblock the Notifications