OMG! 2 बार जन्मी बच्ची, गर्भ से निकालकर किया ऑपरेशन, फिर डाला मां के कोख में
ट्यूमर से ग्रसित बच्ची को गर्भ से निकालकर उसका ऑपरेशन किया गया और उसे वापस से मां के कोख में डाल दिया गया।
नई दिल्ली। आम तौर पर बच्चा एक बार ही जन्म लेता है। जन्म के बाद ही वो मां के गर्भ से निकल पाता है, लेकिन एक बच्ची ऐसी भी है, जिसका जन्म एक बार नहीं बल्कि दो बार हुआ है। अमेरिका के टेक्सास में जन्मी इस बच्ची ने दो बार जन्म लिया। एक बार उसे गर्भ से बाहर निकालकर उसका ऑपरेशन किया गया और फिर उसे मां के कोख में रख दिया गया।

दरअलस मारग्रेट बीमर नाम की महिला की बच्ची को ट्यूमर था। अल्ट्रासाउंड से पता चला की बच्ची की रीढ़ की हड्डी में ट्यूमर है। बच्ची की जान बचाने के लिए डॉक्टरों ने अद्भुत काम किया। डॉक्टरों ने ऑपरेशन करने का फैसला किया। डॉक्टरों ने बच्ची को मां के गर्भ से निकाला और उसका ऑपरेशन करके वापस उसे मां की कोख में रख दिया गया। डिब्बा भरकर चिकन नहीं दिया तो महिला ने KFC पर किया 134 करोड़ रु. का केस

मेडिकल साइंस मे इसे चमत्कार के तौर पर देखा जा रहा है। डॉक्टरों के मुताबिक बच्ची को टेराटोमा ट्यूमर था। ये ट्यूमर गर्भ में उसके विकास को प्रभावित कर रहा था। इसकी वजह से गर्भ में ही उसका दिल बैठा जा रहा था। ऐसे में डॉक्टरों के पास ऑपरेशन के अलावा कोई दूसरा विकल्प नहीं था। बच्ची की हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने ऑपरेशन का फैसला लिया। उसे मां के गर्भ से निकाला गया। करीब 5 घंटे तक ये ऑपरेशन चला। इस दौरान कई बार डॉक्टरों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा। लेकिन उन्होंने सफलता हासिल की। बच्ची को ऑपरेशन के बाद वापस गर्भ में डाल दिया गया।
कैमरे के सामने फिजिकल रिलेशन बनाने वालों को यूनिवर्सिटी देगी पैसा
इसके बाद उसे डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया और मेडिकल जांच लगातार चलती रही। जिसके बाद सही समय पर अब उसका जन्म हुआ है और वह बच्ची स्वस्थ है। जन्म के बाद डॉक्टरों ने एक बार फिर से उसका ऑपरेशन किया। इस बार ऑपरेशन में उसके बाकी बचे ट्यूमर को निकाला गया।












Click it and Unblock the Notifications