सरकारी अस्पताल में पूंछ से साथ पैदा हुई बच्ची, डॉक्टर भी देखकर हैरान, लगातार बढ़ रहा साइज
मेक्सिकों के एक सरकारी अस्पताल में पूंछ के साथ एक बच्ची का जन्म हुआ, जिसके बाद डॉक्टर भी हैरान हो गए।

Baby Born With Tail: मक्सिको के ग्रामीण इलाके के सरकारी अस्पताल में उस वक्त डॉक्टर हैरान रह गए, जब लेबर रूम में एक बच्ची करीब 6 सेंटीमीटर लंबी पूंछ के साथ पैदा हुई। अनोखी बच्ची को लेकर पूरा अस्पताल में चर्चओं का बाजार गर्म हो गया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नवजात बच्ची की पूंछ त्वचा और बालों से पूरी तरह से ढकी हुई थी। इस तरह पूंछ वाली बच्ची के जन्म ने मैक्सिकन हॉस्पिटल के डॉक्टर्स पूरी तरह से चकित कर दिया।
पूंछ के साथ बच्ची हुई पैदा
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सरकारी अस्पताल के लेबर रूम में गर्भवती ने सी सेक्शन डिलीवरी(ऑपरेशन) के जरिए बच्ची को जन्म दिया, जिसमें कोई भी स्वास्थ्य समस्या या असामान्यताएं नहीं थीं, लेकिन वो एक पूंछ के साथ पैदा हुई। इसमें मांसपेशियां और नसें भी थीं। इतना ही नहीं नवजात को किसी भी संक्रमण या विकिरण (radiation ) के संपर्क में आने की भी को हिस्ट्री नहीं थी, यहां तक के उसके माता-पिता दोनों स्वस्थ थे, जैसा कि जर्नल ऑफ पीडियाट्रिक सर्जरी में प्रकाशित मामले के बताया गया है।
पूंछ का बढ़ का था साइज
बच्चे की पूंछ की लंबाई 5.7 सेंटीमीटर और व्यास 3-5 मिलीमीटर था। बालों और त्वचा से ढकी पूंछ में नसें थीं और सुई चुभोने पर बच्चा रोता था। उसकी पीठ के निचले हिस्से के एक्स-रे के बाद यह पाया गया कि पूंछ में कोई हड्डी या अन्य असामान्यताएं नहीं थी। इसका मतलब यह था कि यह एक तरह से बेकार अंग है। डॉक्टरों ने मस्तिष्क और रीढ़ सहित कई संभावित चिकित्सा मुद्दों की जांच की। फिर दो महीने बाद फिर से बच्चे और उसकी पूंछ की जांच की, तो पता चला कि वह अपने अनुपात में बढ़ रही है।
इसे ध्यान में रखते हुए डॉक्टरों ने पूंछ को हटाने और प्लास्टिक सर्जरी के साथ शरीर का पिछला हिस्सा ठीक करने का फैसला लिया। लास्ट में बच्ची को घर वापस जाने की परमिशन दी गई, तब से वह बिल्कुल ठीक है। हालांकि यह पहली बार नहीं है जब पूंछ के साथ बच्चा पैदा हुआ हो, जर्नल की 2020 में प्रकाशित रिपोर्ट में बताया गया है कि फ्रेंच, इटालियन, अंग्रेजी, जर्मन और जापानी मामलों की रिपोर्ट में 2017 तक 195 मामले ऐसे सामने आ चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications