जब मॉस्‍को में चल पड़े रोड क‍िनारे बने टॉयलेट्स, बस देखते रह गए लोग

नई द‍िल्‍ली। अगर आपको सड़कों पर चलते फ‍िरते टॉयलेट नजर आएं तो आप क्‍या करेंगे जाहिर सी बात है क‍ि आपकी आंखें खुली की खुली रह जाएंगी। हो सकता आपको एक बार इस बात पर भरोसा न हो लेक‍िन यह बात पूरी तरह से सच है। सोशल मीड‍िया पर एक ऐसा ही वीड‍ियो वायरल हो रहा है जहां पर पोर्टेबल टॉयलेटस को चलते हुए द‍िखाया गया है। यह घटना सेंट्रल मॉस्को के रेड स्कॉवयर के पास की है। यहां पर टॉयलेटस को चलते हुए देख सकते हैं। यह मॉस्‍को सरकार की खास योजना है।

जब मॉस्‍को की सड़कों पर नजर आए चलते फ‍िरते टॉयलेट्स

यह चलते फ‍िरते टॉयलेट खूब तेजी से सोशल मीड‍िया पर वायरल हो रहे हैं। यह नीले रंग के टॉयलेट्स अपने आप ही चल रहे हैं। ज‍िन लोगों ने भी इन टॉयलेट को देखा बस वो देखते ही रह गए। इस मजेदार वीड‍ियो को ज‍िसने भी देखा वो कमेंट क‍िए ब‍िना नहीं रह सका। सड़कों पर दौड़ते इन पोर्टेबल टॉयलेट के पीछे एक गजब की थीम है। दरअसल मॉस्‍को में जबरदस्‍त बारिश होती है।

बार‍िश के भयंकर प्रकोप से बचने के लिए मॉस्‍को में भारी बार‍िश के चलते कई इमरजेंसी सेवाओं को लागू कर द‍िया है। इसी के चलते पोर्टेबल टॉयलेटस भी बनाए गए हैं। साथ ही कई लोगों ने इसे लाइक और शेयर भी किया है। दरअसल भयानक बारिश और तूफान के कारण रूस की राजधानी मॉस्को के रेड स्कवॉयर पर लोगों की सहूलियत के लिए बनाए गए पोर्टेबल टॉयलेट्स लोगों के पीछे भागते देखे गए। मीडिया रिपोर्ट की माने तो कुछ टॉयलेट्स के अंदर लोग भी थे, तो वहीं कुछ लोग टॉयलेट्स को अपनी ओर आता देखकर डरकर भाग खड़े हुए । हालांक‍ि लोग इस पर काफी हंसे भी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+