फिर जंग का अखाड़ा बनी दिल्ली मेट्रो! दो लोगों के बीच जबरदस्त मारपीट का VIDEO आया सामने

Fight in Delhi Metro: दिल्ली मेट्रो यातायात का साधन कम और रील्स या फिर लड़ाई झगड़े का अड्डा ज्यादा बनता दिख रहा है। बीते एक साल में मेट्रो से इतने मामले सामने आए, जिसकी कोई हद ही नहीं है। कभी कोई अजीबोगरीब कपड़ने पहनकर अटेंशन ढूंढने मेट्रो आ जाता है तो कभी ये मंडप बन जाता है। कभी लोग यहां आकर पेशाब कर जाते हैं तो कभी ये जंग का आखाड़ा बन जाता है। हाल ही में ऐसा ही एक वीडियो सामने आया है, जिसमें यात्रा कर रहे दो लोग जमकर एक दूसरे के साथ मारपीट कर रहे हैं।

दो लोगों में जबरदस्त लड़ाई
वायरल वीडियो दिल्ली मेट्रो का है, जिसमें न जाने किस बात को लेकर दो लोगों में बहस हो गई। देखते ही देखते ये बहस मारपीट में बदल जाती है। आसपास के लोग दोनों की लड़ाई छुड़ाने की तमाम कोशिश करते हैं लेकिन दोनों ने तो बस एक दूसरे को मारने की मानो कसम ही खा रखी है। वीडियो वायरल होने पर लोग जमकर रिएक्शन दे रहे हैं।

Another fight in Delhi metro

जंग का अखाड़ा बनी मेट्रो
इस हफ्ते की शुरुआत में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर "घर का कलेश" हैंडल ने ये वीडियो शेयर किया है। फुटेज में साफ नजर आ रहा है कि दो लोग किसी विवाद में उलझकर एक दूसरे को मार पीट रहे हैं। विवाद क्यों हुआ, इसके पीछे की वजह क्या है ये नहीं पता लग सका है। वीडियो आगे बढ़ने के साथ सहयात्री मामले को शांत कराते नजर आ रहे हैं।

एक यूजर ने किया मजेदार कमेंट
वायरल वीडियो पर प्रतिक्रियाओं की झड़ी लग गई, कई रीट्वीट और कमेंट सेक्शन में उपयोगकर्ताओं ने घटना पर निराशा व्यक्त की और मेट्रो के अंदर ऐसे व्यवहार की जबरदस्त आलोचना की। एक यूजर ने मजाकिया लहजे में कहा, मुझे दिल्ली की जो बात सबसे ज्यादा पसंद है वो ये है कि ये मेरे घर से 1400 किलोमीटर दूर है।

एक अन्य उपयोगकर्ता ने अधिकारियों के प्रति अपनी निराशा व्यक्त करते हुए ट्वीट करते हुए कहा कि @दिल्लीपुलिस @ऑफिशियलडीएमआरसी क्या हम मेट्रो में कुछ अनुशासन रख सकते हैं? कृपया इन स्थानीय बेरोजगार लोगों को ढूंढें और उन पर जुर्माना लगाएं।

यहां देखें वायरल वीडियो...

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+