Water Tree: गर्मियों में पानी इकट्ठा करता है ये गजब का पेड़, जानें देश में कहां हैं ऐसे वृक्ष, Video
Indian Laurel Tree: क्या कभी किसी पेड़ से तने से आपने पानी की धारा फूटती हुई देखी है। शायद नहीं, लेकिन सोशल मीडिया पर एक गजब के पेड़ की वीडियो वायरल हो रही है, जिसके तने पर छाल काटने के बाद पानी बहता है। ऐसे में अब इस पेड़ की चर्चाएं जोरों पर हैं।
हमारी प्रकृति इतने रहस्यों से भरी हुई है, जिसके बारे में हम अब तक अंजान हैं। ऐसे ही एक पेड़ की इन दिनों जमकर चर्चाएं हो रही है, जो कि आंध्र प्रदेश के अल्लूरी सीतारमा राजू जिले में मिला है, जिसकी जांच खुद वन विभाग के अधिकारियों ने की।

पेड़ से पानी निकलते देख लोग हैरान
पानी को अपने अंदर इकट्ठा करके रखने वाले पेड़ का इंडियन लॉरेल (Indian Laurel Tree) नाम है।आंध्र प्रदेश के अल्लूरी सीतारमा राजू जिले में वन विभाग के अधिकारियों ने लॉरेल पेड़ की छाल काटी, जिससे पानी निकलने लगा। घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसे देखकर हर कोई हैरान है।
छाल काटी, फिर निकलने लगा पानी
वन अधिकारियों ने पापिकोंडा राष्ट्रीय उद्यान में पेड़ की छाल काटी ताकि यह पता लगाया जा सके कि पेड़ गर्मियों में पानी जमा करता है। दरअसल, पेड़ से जुड़ी अनोखी जानकारी गोदावरी क्षेत्र में पहाड़ी की तलहटी में रहने वाली जनजाति समूह कोंडा रेड्डी समुदाय ने दी थी। जो सदियों से इसकी छाल को काटकर प्यास बुझाते रहे हैं।
कोंडा रेड्डी समुदाय ने दी जानकारी
बता दें कि कोंडा रेड्डी जनजाति विशेष रूप से कमजोर आदिवासी समूह है। यह जनजाति पेड़ों के बारे में अपने स्वदेशी ज्ञान के लिए प्रसिद्ध है। भारतीय लॉरेल पेड़, जिसे वैज्ञानिक रूप से फिकस माइक्रोकार्पा के नाम से जाना जाता है, एक उष्णकटिबंधीय पेड़ है जो मुख्य रूप से एशिया, पश्चिमी प्रशांत द्वीप समूह और ऑस्ट्रेलिया के कई हिस्सों में पाया जाता है।
जानें पेड़ की खासियत?
इस पेड़ की ऊंचाई करीब 30 फीट लंबी हो सकती है और यह ज्यादातार सूखे और नमी वाले जंगलों में पाए जाते हैं। इस पेड़ की खासियत ये है कि इसके तने में पानी भरा होता है, जो कि अन्य पेड़ो के मुकाबले में फायर प्रूफ होता है। इस तरह के पेड़ कम पाएं जाते हैं, इसलिए पेड़ की प्रजाति की सुरक्षा के लिए सटीक लोकेशन नहीं बताई गई।
इस बीच भारतीय लॉरेल पेड़ की छाल से पानी ऐसे समय निकल रहा है, जब आंध्र प्रदेश और पड़ोसी राज्य कर्नाटक सहित भारत के कई हिस्सों में पानी की कमी देखी जा रही है।
-
SDM Jyoti Maurya: '2 महीने में होगा तलाक', सुलह की बात पर भड़कीं ज्योति मौर्या , पति आलोक ने क्यों बोला झूठ? -
Navjot Singh Sidhu की बेटी Rabiaa Sidhu कौन हैं? क्या करती हैं? पिता से कितनी ज्यादा अमीर हैं? -
'एक रात के लिए मेरा रेट तय किया', 24 साल की एक्ट्रेस का इंडस्ट्री ने किया बुरा हाल, अब काले सच से उठा पर्दा -
Video: कहां हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा? वीडियो ने खोल दिया राज, हिमंता-पासपोर्ट केस में पीछे पड़ी है पुलिस -
RR vs MI: बारिश के कारण राजस्थान-मुंबई मैच नहीं हुआ शुरू, कब होगा मुकाबले का टॉस -
Khan Sir के साथ वड़ा पाव गर्ल Chandrika Dixit का वीडियो वायरल, 50 लाख के ऑफर के बाद दोनों के बीच क्या हुई बात? -
North Korea Missile Launch: ईरान-अमेरिका में सीजफायर, इधर किम जोंग ने दागी मिसाइल, जापान में अफरा-तफरी -
Iran US War: सुप्रीम लीडर खामेनेई समेत किन शीर्ष नेताओं की हुई मौत? युद्धविराम के बाद बर्बादी का हिसाब -
'मेरे पति ने 9 महिलाओं संग बनाया संबंध', फेमस एक्ट्रेस ने बयां किया दर्द, 14 साल साथ रहे, फिर टूटा रिश्ता -
Assam Election 2026: कितनी सीट जीत रही BJP? CM के लिए पहली पसंद कौन? चुनाव से पहले आया बड़ा OPINION POLL -
Navjot Kaur Love Story : 'स्कूटर से घर तक नवजोत का पीछा करते थे Sidhu', मस्त है प्रेम कहानी -
US-Iran War: डेडलाइन से पहले दहला ईरान, अमेरिकी अटैक में खार्ग आइलैंड, रेलवे पुल सहित कई इंफ्रास्ट्रक्चर तबाह












Click it and Unblock the Notifications