Ambedkar Nagar: पोते संग प्यार...भागकर दादी ने की शादी, अब पति बोला-'वो मेरे लिए मर चुकी'
Ambedkar Nagar Viral News: सास-दामाद की लव स्टोरी के बाद अब एक और अनोखी प्रेम कहानी सामने आई है, जिस सुनकर आप भी हैरान हो जाएंगे। दरअसल, यहां एक 52 वर्षीय महिला ने अपने ही रिश्ते के पोते के साथ भागकर शादी रचा ली। यह घटना उत्तर प्रदेश के अंबेडकरनगर जिले के बसखारी थाना क्षेत्र के प्रतापपुर बेलवरिया दलित बस्ती की है।
महिला का नाम इंद्रावती है और उसका प्रेमी 25 वर्षीय युवक है, जो रिश्ते में उसका पोता लगता है। लेकिन असल में वह सगा पोता नहीं है। वहीं, इंद्रावती का पति चंद्रशेखर, जो दूसरे शहर में काम करता है, इस घटना को लेकर गहरे सदमे में हैं। उन्होंने कहा कि 'मेरे लिए तो वह मर चुकी है। उसने मेरे साथ बहुत गलत किया।'

चंद्रशेखर ने बताया कि दस दिन पहले उनकी पत्नी अचानक से घर से गायब हो गई। बाद में पता चला कि उसका किसी युवक से अफेयर था। चंद्रशेखर ने जब इस पर सवाल उठाया, तो उनकी पत्नी और उसका प्रेमी मिलकर चंद्रशेखर और उनके बच्चों को नुकसान पहुंचाने की साजिश भी कर रहे थे, लेकिन यह योजना चंद्रशेखर को पता चल गई और वे सफल नहीं हो पाए।
इसके बाद इंद्रावती अपने रिश्ते के पोते के साथ भाग गई और दोनों ने गोविंद साहब मंदिर में जाकर शादी रचा ली। चंद्रशेखर ने बताया कि उनकी पत्नी ने उनकी जमीन गिरवी रखकर दो साल पहले अपनी पहले पति की बेटी की शादी के लिए पैसे जुटाए थे। चंद्रशेखर के अनुसार, अब उनकी पत्नी को उन पैसों की भरपाई करनी चाहिए, जो उसने उनकी जमीन गिरवी रखकर लिए थे।
रोते हुए चंद्रशेखर ने कहा, 'उसने मेरी पूरी ज़िंदगी को तबाह कर दिया है, लेकिन अब उसके लिए मेरे दिल में कोई जगह नहीं है।' वहीं, अब शादी की खबर लगने पर दोनों के परिवार और दलित बस्ती के लोगों ने दोनों का बायकॉट करने का फैसला किया है। दोनों से संबंध रखने वाले गांव के लोगों पर 5000 का जुर्माना भी लगाने का फैसला किया गया है। ऐसे में दोनों ने गांव छोड़ दिया है।












Click it and Unblock the Notifications