आपके होश उड़ा देंगे भूकंप और भारत से जुड़े ये 10 रहस्य
नई दिल्ली। इंडोनेशिया में भूकंप के झटके महसूस किये गये। भले ही यह भूकंप बहुत घातक नहीं था, लेकिन यह विषय एक बार फिर चर्चा में जरूर आ गया है। खबरें तो बहुत पढ़ी होंगी आपने लेकिन भूकंप से जुड़े ये तथ्य आपने शायद पहले कभी नहीं पढ़े होंगे। तो देर किस बात की है तस्वीरों को आगे क्लिक करते जाइये और चौंकाने वाले तथ्य पढ़ते जाइये।

भुूकंप के बारे में रोचक तथ्य -->>
भुूकंप के बारे में रोचक तथ्य पढ़ने के लिये स्लाइडर के आगे बढ़ें।

पिछले 15 साल से पृथ्वी की टेक्टॉनिक्स की गति बढ़ी है
सीजमोलॉजी विशेषज्ञों के अनुसार वैसे तो टेक्टोनिक (पृथ्वी के अंदर प्लेट्स) मूवमेंट एक प्राकृतिक मूवमेंट है, लेकिन पिछले पंद्रह साल में यह मूवमेंट ज्यादा बढ़ गया है।

लॉस एंजलेस की ओर बढ़ रहा सैनफ्रांसिसको
आपको यह जानकर हैरानी होगी कि सैनफ्रांसिसको 2 इंच प्रति वर्ष की गति से लॉस एंजलेस की ओर बढ़ रहा है। कई करोड़ साल बाद दोनों शहर आपस में मिल जायेंगे।

खत्म हो जायेगा कैलीफॉर्निया का समुद्र तट
कई करोड़ वर्ष बाद कैलीफॉर्निया का समुद्र तब पूरी खत्म हो जायेगा, क्योंकि तब सैनफ्रांसिसको उसमें मिल चुका होगा।

उत्तर की ओर बढ़ रहा दक्षिण भारत
भारत का दक्षिणी हिस्सा उत्तर की ओर बढ़ रहा है। इसकी गति 1 इंच प्रति वर्ष है। विशेषज्ञों के मुताबिक कई करोड़ वर्ष बाद चेन्नई उस जगह पर होगा जहां आज भोपाल है। इस पर लखनऊ विश्वविद्यायल के डा. एके अग्रवाल रिसर्च भी कर रहे हैं।

हिमालय की चौथी लेयर उभर रही है
भारत का दक्षिणी हिस्सा ऊपर की ओर गतिमान होने के कारण हिमालय की चौथी शृंखला उभर रही है। कई करोड़ वर्ष बाद उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश इसी शृंख्ला पर होंगे।

लखनऊ, कानपुर, भोपाल होंगे पहाड़ पर
हिमालय की चौथी शृंखला का हिस्सा होने के नाते लखनऊ, भोपाल, कानपुर, पटना, आदि शहर पहाड़ में परिवर्तित हो जायेंगे और गंगा नदी उन पहाड़ों के बीच से झरने के रूप में निकलेगी। लेकिन यह सब होने में अभी कई करोड़ वर्ष लगेंगे।

हर साल आते हैं 5 लाख भूकंप
पूरी दुनिया में हर साल करीब 5 लाख भूकंप आते हैं, लेकिन उनकी तीव्रता इतनी कम होती है कि रिपोर्ट नहीं होते।

10 फीट तक खिसका चिली
27 फरवरी 2010 को आये 8.8 तीव्रता वाले भूकंप में चिली शहर पश्चिम की ओर 10 फीट तक खिसक गया।

दुनिया का सबसे बड़ा भूकंप
दुनिया का अब तक का सबसे बड़ा भूकंप 9.5 तीव्रता का 22 मई 1960 को आया था।

भूकंप से हो सकती है प्रीमेच्योर डिलीवरी
क्या आपको मालूम है कि भूकंप के दौरान गर्भवती महिलाओं के प्रसव की आशंका 90 प्रतिशत तक बढ़ जाती है। सबसे बड़ा उदाहरण न्यूजीलैंड है, जहां भूकंप के कारण शिशु जन्म दर तेजी से बढ़ गई।

अजब-गजब तथ्य और भी हैं
भाग-1: हाथी कभी कूद नहीं सकता, आंखें में तीन पलकें...
भाग-2: सेक्स के लिये मिलती है छुट्टी
भाग-3: मनुष्यों के बराबर चीटियों का वजन

उम्मीद है आप यह लेख शेयर करेंगे
उम्मीद है आप यह लेख शेयर करेंगे












Click it and Unblock the Notifications