Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

VIDEO:ड्रोन ले रहा था मगरमच्छ की तस्वीरें, गुस्साई एलीगेटर ने पलक झपकते चबा डाला Drone

नई दिल्ली, सितंबर 01: सोशल मीडिया पर अक्सर जंगली जानवरों के बहुत सारे वीडियो वायरल होते रहते हैं। लोगों के बीच सांपों, मगरमच्छों जैसे जीवों के वीडियो काफी पॉपुलर हैं। आए दिन कई जानी-मानी हस्तियां भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट से ऐसे ही वीडियो शेयर करते रहते हैं। जिसमें एक गुस्साए मगरमच्छ ने पास उड़ रहे ड्रोन को चबा डाला। उसके मुंह से धुंआ निकलता हुआ नजर आता है। वीडियो को देख सोशल मीडिया यूजर्स भी काफी हैरान नजर आ रहे हैं।

घटना अमेरिका के फ्लोरिडा में हुई

घटना अमेरिका के फ्लोरिडा में हुई

इस वीडियो को ट्विटर पर कैलिफोर्निया स्थित ड्रोन कंपनी 3DR के संस्थापक और पूर्व सीईओ क्रिस एंडरसन ने ट्विटर हैंडल से शेयर किया है। दावा किया जा रहा है कि, घटना अमेरिका के फ्लोरिडा में हुई। वीडियो में देखा जा सकता है कि, मगरमच्छ के नज़दीक एक छोटे ड्रोन पहुंचता है। फिल्माए गए फुटेज में मगरमच्छ को छोटे ड्रोन के चारों ओर अपने जबड़े फैलाए घूमते हुए दिखाया गया है। जिसके बाद मगरमच्छ ड्रोन पर झपटता है।

मगरमच्छ के मुंह के अंदर से धुंआ निकलने लगा

मगरमच्छ के मुंह के अंदर से धुंआ निकलने लगा

मगरमच्छ ड्रोन को चबाने लगता है। इसी दौरान उसके मुंह के अंदर से धुंआ निकलने लगता था। वीडियो के साथ एक कैप्शन में, ड्रोन ऑपरेटर ने कबूल किया कि वे जानवर का क्लोज-अप शॉट लेने की कोशिश कर रहे थे और उन्हें लगा कि ड्रोन सेंसर इसे मगरमच्छ से सुरक्षित दूरी बनाए रखने में मदद करेंगे। ड्रोन ऑपरेटर ने लिखा, "हम मगरमच्छ के मुंह को खोलने की कोशिश कर रहे थे और सोचा था कि ड्रोन उड़ जाएगा। स्पार्क का उपयोग करने का हमारा दूसरा मौका था।

देखें मजेदार Video

क्रिस एंडरसन ने वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि, मगरमच्छ हवा से ड्रोन छीन लेता है और तुरंत उसके मुंह में आग लग जाती है। उनके इस वीडियो को गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने रीट्वीट किया है। हालांकि अभी तक ये साफ नहीं हो पाया है कि, ड्रोन के चबाने के बाद लगी उसमें आग से मगरमच्छ को क्या नुकसान हुआ है। वीडियो को देखकर लोग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+