Aligarh: मां ही बनी बेटी की सौतन, शादी से 8 दिन पहले दामाद संग हुई फरार, घर में नहीं छोड़े 10 रुपए तक

Aligarh News: हैरान कर देने वाली खबर उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ (Aligarh) जिले से सामने आईं है, जिसे सुनकर आप भी चौंक जाएंगे। यहां शादी से 8 दिन पहले एक महिला अपनी ही बेटी के होने वाले दूल्हे के संग फरार हो गई। दरअसल, जिस लड़के के साथ उसकी बेटी की शादी होनी थी, महिला उसे ही अपना दिल दे बैठी।

हैरानी की बात ये है कि महिला अपने साथ ढाई लाख रुपए कैश और सोने-चांदी के गहने भी साथ ले गई। यह पूरा मामला अब इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह पूरा मामला अलीगढ़ जिले के मडराक थाना क्षेत्र का है। फिलहाल इस मामले में महिला के पति ने लिखित शिकायत दी है, जिसके बाद पुलिस अब मामले की जांच में जुट गई है।

Aligarh News

बांट चुके थे शादी कार्ड

वहीं, मां की इस हरकत के बाद जिस बेटी की शादी होनी थी उसकी तबीयत खराब हो गई, उसे अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा है। मडराक थाना क्षेत्र निवासी पीड़ित शख्स ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी की शादी दादों थाना क्षेत्र के एक युवक से तय की थी। शादी की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी थीं, और कार्ड भी रिश्तेदारों में बांटे जा चुके थे।

दामाद के साथ चंपत हुई महिला

16 अप्रैल को शादी होनी थी, लेकिन शादी से महज आठ दिन पहले दुल्हन की मां ही दूल्हे के साथ घर से चंपत हो गई। घस से भागी महिला की हरकत से उसकी बेटी भी बेहद हैरान और परेशान है। उसे यकीन नहीं हो रहा है कि कैसे उसकी मां ही उसकी खुशियों की दुश्मन बन बैठीं। जहां वो अपनी शादी के सपने देख रही थी, उसकी मां ने उसके सारे अरमान चकनाचूर कर दिए।

खोजने की कोशिश मत करना

वहीं, दूसरी तरफ होने वाले दूल्हे ने अपने पिता को फोन पर कहा, 'उन्हें खोजने की कोशिश मत करना, हम लौटने वाले नहीं हैं।' परिवार वालों ने बताया कि दूल्हा अक्सर घर आता था और सास के साथ घंटों अकेले वक्त बिताता था। उन्हें लगा कि दोनों मिलकर शादी की तैयारियाँ कर रहे हैं। कुछ दिन पहले युवक ने सास को एक नया मोबाइल फोन भी गिफ्ट किया था।

मां अब जीए चाहे मरे, उससे कोई मतलब नहीं

अब अंदाजा लगाया जा रहा है कि दोनों के बीच पहले से ही प्रेम-प्रसंग चल रहा था, लेकिन इसकी भनक किसी को नहीं लगी। वहीं, अब पीड़ित बेटी सिर्फ इतना चाहती है कि मां जो पैसा-सोना-चांदी घर से लेकर गई है, वह वापस आ जाए। मां अब जीए चाहे मरे, उससे कोई मतलब नहीं है। बकौल बेटी, मां घर से एक एक पाई ले कर चली गई है।

घर में 10 रुपए भी नहीं छोड़े

घर में 10 रुपए भी नहीं छोड़े...पूरा घर खाली कर दिया है। खबर के मुताबिक, करीब 5 लाख का जेवर और 3.50 लाख रुपए कैश लेकर महिला अपने दामाद के साथ फरार हो गई। दुल्हन के पिता ने मडराक थाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई है। थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि महिला की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और मामले की जांच की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+