'जैसे लगा मेरे हाथ कोई खजाना लग गया', एलियंस जैसी चीज ने शख्स को बिना मेहनत बनाया मालामाल

वेल्स से एक दिलचस्प मामला सामने आया है, वहां एक शख्स को समुद्र किनारे एलियंस जैसी चीज दिखी, लेकिन जब उसकी सच्चाई उसे पता चली तो उसका दिमाग चकरा गया।

 Wale

एक शख्स अपने कुत्ते के साथ सैर पर निकला था, तभी उसे समुद्र किनारे अजीब सी चीजें दिखीं। उसने ऐसा पहले कभी नहीं देखा था। वो दिखने में एलियंस की तरह लग रहे थे। ऐसा लग रहा था, जैसे किसी ने दूसरे ग्रह से लाकर उसे यहां पर छोड़ दिया है, लेकिन जब उसकी सच्चाई पता चली तो शख्स के होश उड़ गए।

पेड़ के तने पर अजीब चीज

पेड़ के तने पर अजीब चीज

नॉर्थवेल्सलाइव की रिपोर्ट के मुताबिक ये घटना वेल्स की है, वहां पर डेव मैकगिर छुट्टी के दिन सैर करने निकले थे। उनको पेड़ के तने पर कुछ चीजें चिपकी हुई दिखीं, जो सफेद रंग की थीं। उनको कुछ समझ नहीं आ रहा था, ऐसे में उन्होंने तुरंत उसकी फोटो ली और वहां से चले गए।

घर आकर किया गूगल

घर आकर किया गूगल

डेव मैकगिर के मुताबिक वो एलियंस जैसा जीव लग रहा था। मैं शुरू में डर गया, ऐसे में वहां से निकलना ही जरूरी समझा। उन्होंने जब घर आकर गूगल पर उसके बारे में सर्च किया तो बहुत महंगी चीज निकली, जो मार्केट में काफी ज्यादा महंगी बिकती है। उन्होंने सोशल मीडिया पर भी उसकी फोटो पोस्ट कर दी थी। ऐसे में उसकी पोस्ट पर कमेंट की बाढ़ आ गई।

कितना है दाम?

कितना है दाम?

रिपोर्ट में बताया गया कि एलियंस जैसी दिखने वाली वो चीज, वास्तव में Gooseneck barnacles (गूसेनेक बार्नाकल) है, जिस खाया जाता है। ये अभी 80 पाउंड प्रति किलो बिक रही, यानी भारत के हिसाब से इसकी कीमत 8000 रुपये किलो होगी। वहां पर बिना किसी मेहनत के शख्स को वो थोक भाव में मिल गई। वो पेड़ का तना काफी बड़ा था, उसकी लंबाई 21 फीट रही होगी और उसके चारों ओर Gooseneck barnacles पड़ा हुआ था।

जैसे खजाना हाथ लगा

जैसे खजाना हाथ लगा

डेव मैकगिर के मुताबिक वो फोटोग्राफर हैं, ऐसे में उन्होंने उसकी फोटो ले ली थी। उन्होंने सोचा नहीं था कि वो इतना महंगा बिकता है। वैसे लोग उसे चाव से खाते हैं, लेकिन उसे देखने के बाद उनकी हिम्मत उसे खाने की नहीं हो रही। वहीं जब उन्होंने फोटो डाली थी, तो ज्यादातर लोगों ने उसे एलियंस ही बताया था। उन्होंने कहा कि दाम पता चलने के बाद मुझे लगा जैसे मेरे हाथ कोई खजाना लग गया हो।

पुर्तगाल-स्पेन में ज्यादा मांग

पुर्तगाल-स्पेन में ज्यादा मांग

इंटरनेट पर सर्च करने पर पता चला कि Gooseneck barnacles एक फिल्टर-फीडिंग क्रस्टेशियन है, जो चट्टानों की कठोर सतहों से जुड़े रहते हैं। ये समुद्र में तैरते रहते हैं। पुर्तगाल और स्पेन में इसकी बहुत ज्यादा मांग रहती है। अगर आप उसे ध्यान से देखेंगे तो लगेगा कि जैसे किसी ने एलियंस का पैर काटकर रख दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+