मनपसंद शादी और सुहागरात के बाद पति की निकली चीख, नई दुल्हन पर लगाया गंभीर आरोप, बोला- धोखा हुआ है

Agra news: उत्तर प्रदेश के आगरा में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। जिसमें एक शख्स की शादी अपनी मनपसंदीदा औरत से हुई। मगर शादी के बाद कुछ ऐसा हुआ, जिसने उसे बेहद परेशान करके रख दिया। नाराज होकर बीवी मायके चली गई और फिर अपने पति के खिलाफ शिकायत भी दर्ज करा ली।

अजीबोगरीब इस मामले में शख्स की शादी होने तक सबकुछ एकदम सही था। मगर जब शादी के बाद सुहागरात के बाद जब उसकी बीवी नहा ली तो उसके होश ही उड़ गए। उसने अपनी बीवी को मेकअप के बिना देखा तो उसे लगातार ताने मारने लगा। इसके बाद उसकी बीवी मायके चली गई।

Agra news

पति ने दावा किया है कि वह अपनी पत्नी के विवाह से लेकर घर पर उसके नेचुरल रूप में आए बदलाव को देखकर ठगा हुआ सा महसूस करता है। उसने बताया कि उसके रंग और चेहरे में बेहद बदलाव आया है। हालात तब बिगड़ गए, जब पत्नी ने पति और ससुराल वालों पर तहेज और उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाए।

इस आरोप के बाद पुलिस को बीच में आना पड़ा और दंपति को मध्यस्थता के लिए आगरा परिवार परामर्श केंद्र भेजा गया। जांच से पता चला कि उनके विवाद की जड़ पति के आरोपों में थी कि वो अपनी पत्नी की शक्ल-सूरत से गुमराह हो गया था, जिसके बारे में उसने दावा किया कि मेकअप के कारण उसकी तस्वीरें और उनकी शादी के दिन की तस्वीरें काफी अलग थीं।

इस विवाद के मूल में पति की शिकायत है कि शादी के बाद उसकी पत्नी का रंग और आंखों का आकार बदल गया, इस अहसास ने उसे ठगा हुआ महसूस कराया। उसने अफसोस जताया कि कैसे मेकअप ने उसकी असली रंगत और चेहरे की असलियत को ही छिपा दिया, जिससे उनकी शादी के बाद एक अजीब सा अहसास हुआ। इस कथित धोखे से लगातार घर में कलेश होता रहा।

इसके बाद पति-पत्नी को आगरा परिवार परामर्श केंद्र भेजा गया, जहां उनके बीच की दूरियों को पाटने की कोशिशों की गईं। काउंसलिंग के जरिये शुरुआती गलतफहमियों और शिकायतों के बावजूद ऐसा लग रहा है कि दोनों के रिश्ते सुधर जाएंगे।

पति ने खुलेआम अपनी निराशा व्यक्त करते हुए कहा कि मेरे साथ धोखा हुआ है। उनका मानना ​​है कि शादी के दिन उनकी पत्नी ने जो मेकअप किया था, उससे उसे लगा कि वो बहुत सुंदर है मगर शादी के बाद उसे तगड़ा झटका लगा। इससे घर में रोजाना कलेश होने लगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+