'सोनम गुप्ता बेवफा है' के बाद वायरल हो रहा 10 रू के नोट पर लिखा कुसुम का लव लेटर

'सोनम गुप्ता बेवफा है' के बाद वायरल हुआ 10 रू के नोट पर लिखा कुसुम का लव लेटर, 'बिशाल मेरी शादी 26 अप्रैल को है,भगाकर ले चलना'

नई दिल्ली। सोशल मीडिया भी बड़ी अजीब चीज है। यहां कब ,कौन, क्या वायरल हो जाए कुछ कहा नहीं जा सकता है। इन दिनों 10 रु का एक नोट खूब चर्चा में है। इस नोट पर प्रेमिका ने अपने प्रेमी के लिए खास मैसेज लिखा है। इससे पहले 10 रुपये के नोट पर 'सोनम गुप्ता बेवफा है' लिखा हुआ वायरल हुआ था तो अब 10 रुपए के नोट पर लिखा कुसुम का लव खूब वायरल हो रहा है।

 After Sonam Gupta Bewafa hai, Kusum Love latter for Vishal on Rs 10 Note viral

26 अप्रैल को शादी, भगाकर ले जाना ....

इन दिनों सोशल मीडिया पर एक 10 रुपए का नोट खूब वायरल हो रहा है। 10 रुपए का नोट एक बार फिर से प्रेम कहानी का गवाह बना है। इस बार कुसुम नाम की प्रेमिका अपने ब्वॉयफ्रेंड 'बिशाल' को नोट पर एक मैसेज लिखकर भेज रही है। इस नोट पर कुसुम अपने प्रेमी के लिए खास मैसेज लिखती है। कुसुम लिखती है-'बिशाल, मेरी शादी 26 अप्रैल को है। मुझे भगा के ले जाना। I Love You. तुम्हारी कुसुम।

वायरल हो रहा नोट

इस नोट को @vipul2777 नाम के यूजर ने ट्विटर पर अपलोड किया है। यूजर ने नोट की तस्वीर के साथ कैप्शन लिखा है। उसने लिखा है कि 'ट्विटर अपनी ताकत दिखाओ और 26 अप्रैल से पहले कुसुम का ये मैसेज उसके प्रेमी विशाल तक पहुंचाओ। उसने लिखा है कि अपने जानने वाले सभी विशान को इस मैसेज के साथ टैग करो। वहीं लोग इस ट्विटर पर खूब मजे ले रहे हैं। इस ट्विटर के वायरल होते ही लोग कुसुम और विशान के मजे ले रहे हैं। हालांकि नोट पर लिखे लाइनों से ये संदेह भी होने लगा है कि क्या यह सच में है। हालांकि ये नोट काफी वायरल हो गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+