वायरल होने का ये कैसा बुखार! बिकिनी गर्ल के बाद चर्चा में ये शख्स, सरेआम मेट्रो में नहाता दिखा

Man taking shower in metro: वायरल वीडियो में शख्स को मेट्रो के अंदर नहाते हुए देखा जा सकता है। शख्स जिस तरह से मेट्रो के अंदर नहा रहा है, ये देखने के बाद लोग बेहद हैरानी भरे रिएक्शन दे रहे हैं।

Credit: @princezee/Facebook

Man takes shower in metro: आजकल वायरल होने के लिए मेट्रो में अजीबोगरीब हरकतें करना मानो एक ट्रेंड सा बन पड़ा है। बिकिनी गर्ल के बाद अब एक शख्स चर्चा में बना हुआ है। वायरल हो रही वीडियो में देखा जा सकता है कि शख्स मेट्रो में नहा रहा है।
(वीडियो-नीचे)

चर्चा में बिकिनी गर्ल
दिल्ली की बिकिनी गर्ल के बाद लगता है लोगों पर वायरल होने का बुखार सा चढ़ गया है। हाल ही में एक शख्स मेट्रो में नहाता हुआ नजर आ रहा है।

मेट्रो में नहाने लगा शख्स
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि पहले तो ये शख्स चुपचाप मेट्रो में लोगों के साथ बैठा हुआ होता है। लेकिन देखते ही देखते ये मेट्रो में अपने सारे कपड़े उतारने लगता है। धीरे-धीरे आस-पास बैठे हुए लोग भी ये नोटिस करते हैं और उससे दूर हटने लगते हैं।

सिर पर डाला पानी और फिर...
इसके बाद शख्स अपने पास रखा सूटकेस निकालता है, जिसपर उसने पानी और साबुन रखा होता है। वो अपने ऊपर पानी डालता है और साबुन लगाने लगता है। मेट्रो में इस तरह की हरकत देखकर शख्स के आस-पास के लोग भी हैरान हो जाते हैं।

तोलिया निकालकर पोंछने लगा
इसके बाद वो सूटकेस के अंदर से एक तोलिया निकालता है और अपना बदन पोंछने लगता है। शख्स का ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। अंत में देखा जा सकता है कि शख्स मेट्रो से बाहर निकलने हुए लोगों को देखकर मुस्कुराता है और लोग भी उसे देखकर जोर जोर से हंसने लगते हैं।

वायरल होने का खुमार
बताते चलें कि वायरल हो रहा ये वीडियो दिल्ली मेट्रो का नहीं बल्कि न्यूयॉर्क सिटी मेट्रो का है। इसमें न्यूयॉर्क सिटी मेट्रो के कंपार्टमेंट के अंदर नहाते हुए शख्स का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो को फेसबुक पर @princezee नाम के यूज ने शेयर किया है। वीडियो को अभी तक 1.4 मिलियन बार देखा जा चुका है।

लोगों ने की कॉन्फिडेंस की तारीफ
कई सोशल मीडिया यूजर्स शख्स के कॉन्फिडेंस की जमकर तारीफ कर रहे हैं। वहीं कई लोग तो मेट्रो में ऐसी हरकत देखने के बाद बेहद शॉक हो रहे हैं। एक यूजर ने कहा कि आजकल की जनरेशन अटेंशन पाने के लिए किसी भी हद तक जा सकती है। वहीं एक ने कहा कि चंद लाइक्स और व्यूज के चक्कर में लोग किसी भी हद तक जाने को तैयार हो जाते हैं।

वायरल हुई थी बिकिनी गर्ल
बताते चलें कि इससे पहले मेट्रो में बिकनी पहनकर आई लड़की जबरदस्त सुर्खियों में रही थी। रिदन चनाना नाम की लड़की ने शॉर्ट ड्रेस पहनकर मेट्रो में बवाल मचा दिया था। कई लोग लड़की को जमकर ट्रोल करने लगे। मामला इतना बढ़ गया कि डीएमआरसी को भी इस मामले में दखल देना पड़ा। वहीं लड़की ने कहा कि वो ऐसा कई महीनों से कर रही है। लेकिन बस सुर्खियों में अभी आई है।

यहां देखें वीडियो...

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+