Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Video:फैशन शो में रैंप पर मॉडल्स के साथ बिल्ली करने लगी कैटवॉक, देखते रह गए लोग

नई दिल्ली। अक्सर आपने किसी वीडियो में या किसी फैशन शो में मॉडल्स को स्टाइलिश और डिजाइनर कपड़े पहनकर रैंप पर वॉक करते देखा होगा। खूबसूरत मॉडल्स अगर वॉक करें तो इसमें कुछ खास नहीं है, लेकिन अगर रैंप अगर मॉडल के बजाए बिल्ली कैटवॉक करते दिखे तो सोचिए लोगों का क्या रिएक्शन होगा। दरअसल सोशल मीडिया पर ऐसा ही एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें मॉडल्स के साथ रैंप पर एक बिल्ली कैटवॉक कर रही है।

 जब रैंप पर उतरी बिल्ली

जब रैंप पर उतरी बिल्ली

एक इंटरनेशनल फैशन शो में अनोखा नजारा देखने को मिला, जब मॉडल्स के साथ रैंप पर एक बिल्ली कैटवॉक करने लगी। इंस्ताबुल में आयोजित एक फैशन शो के दौरान ये नजारा देखने को मिला। लोगों ने इस कैटवॉक को वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया।

 बिल्ली का कैटवॉक

बिल्ली का कैटवॉक

इस्तांबुल के एसमॉन्ड इंटरनेशनल फैशन शो में मॉडल्स डिजाइर के कपड़े पहनकर रैंप पर वॉक करती जा रही थी। रैंप के बीचों बीच एक सफेद और काले रंग की बिल्ली चहलकदमी करने लगी। वहां मौजूद लोग रैंप पर बिल्ली को देखकर हैरान हो गए। थोड़ी देर तक बिल्ली एक जगह पर स्थिर रही, लेकिन फिर वो भी मॉडल्स के बीच से निकलकर रैंप पर आगे-आगे कैटवॉक करने लगी।

 सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

लोगों ने बिल्ली के इस रैंप वॉक का वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम पर अपलोड कर दिया। इस वीडियो को कई लाख बार देखा गया है। वहीं इस इवेंट के डिजाइनर गोकसेन हक्की अली ने कहा कि इस वीडियो की वजह से डिजाइनर भी काफी लोकप्रिय हो गई हैं।

View this post on Instagram

Ahahahahahah #catwalk #real #vakkoesmod

A post shared by H (@hknylcn) on

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+