पंजाबी शादी में बजा केजरीवाल का 'झाड़ू वाला' गाना, वीडियो हुआ वायरल

पंजाब की शादियों में इन दिनों आम आदमी पार्टी का कैपेंन सॉग खूब बज रहा है। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जहां आप के झाडू वाले गाने पर दूल्हा और दुल्हन ठुमके लगा रहे हैं।

चंडीगढ़। पंजाब विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी बाकी राजनीतिक दलों को कड़ी टक्कर दे रहा है। आम आदमी पार्टी ने पंजाब चुनाव में अपने कैपेंन के लिए एक खास वीडियो तैयार किया है। इस वीडियो में आप के चुनाव चिन्ह को फोकस करते हुए गाना तैयार किया गया है, जिसके बोल हैं 'झाड़ू वाला बटन दबा दियो पंजाबियों'।

Aam Admi Party jhadu wala button song hit in Punjab play in wedding, video goes viral

आम आदमी पार्टी का ये गाना इतना पॉपुलर हो गया है कि पंजाब की शादियों में भी इसे बजाया जाने लगा है। जी हां पंजाब की एक शादी में आप के कैपेंन का ये गाना बजाया गया और इस गाने पर दूल्हा-दुल्हन समेत बरातियों ने खूब ठुमके लगाए।

इस शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। 24 जनवरी को यूट्यूब पर अपलोड किए गए इस वीडियो को अभी तक 4 लाख 84 हजार लोग देख चुके हैं। आपको बता दें कि पंजाब विधानसभा के लिए बनाए गए इस गाने में झाड़ू और पंजाबी शब्द पर ज्यादा जोर दिया गया है। गाने में लोगों को झाड़ू के साथ दिखाया गया है। गाने में कांग्रेस और शिरोमणि अकाली दल पर निशाना साधा गया है। आपको बता दें कि पंजाब की 117 सीटों वाली विधानसभा के लिए 4 फरवरी को चुनाव हैं। देखिए शादी में कैसे लोगों ने आम के कैपेंन के गाने पर ठुमके लगाए....

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+