सोशल मीडिया 'परफेक्ट' दिखने के लिए प्लास्टिक सर्जरी पर खर्च किए 2.5 करोड़ रुपए, अब हो रहा है पछतावा

नई दिल्ली, फरवरी 23। आजकल सोशल मीडिया स्टार बनने के लिए लोग क्या-क्या नहीं करते। सोशल मीडिया पर फेमस होने के लिए लोग सबसे अधिक अपने लुक पर ध्यान देते हैं और इसके लिए वो आजकल बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन करा रहे हैं, जिसमें बॉडी के कुछ अंगों की सर्जरी होती है और इस काम पर लोग लाखों करोड़ों रुपए खर्च कर देते हैं। ऐसे ही एक शख्स से आपको मिलवाते हैं, जिसने सोशल मीडिया पर फेमस होने के लिए प्लास्टिक सर्जरी कराई, जिसमें उसने ढाई करोड़ से अधिक की रकम खर्च कर दी।

प्लास्टिक सर्जरी पर खर्च किए ढाई करोड़ से अधिक

प्लास्टिक सर्जरी पर खर्च किए ढाई करोड़ से अधिक

इंग्लैंड के दुरहाम सिटी के रहने वाले 28 वर्षीय डेल सेंट ने अपने चेहरे की प्लास्टिक सर्जरी पर 25 हजार पाउंड (तकरीबन 2.5 करोड़ रुपए) से अधिक खर्च कर दिए हैं ताकि वो सोशल मीडिया के लिए एकदम परफेक्ट दिखे। हैरानी वाली बात ये है कि ढाई करोड़ रुपए अपने चेहरे की प्लास्टिक सर्जरी पर खर्च करने के बाद डेल सेंट अब इसके प्रभावों को लेकर दूसरे लोगों को वॉर्निंग दे रहे हैं।

लोगों को जागरूक करने का काम कर रहे हैं डेल

लोगों को जागरूक करने का काम कर रहे हैं डेल

डेल सेंट का कहना है कि एक बेहतर लुक पाने के लिए उन्होंने 5 साल सिर्फ इसी काम में खपा दिए कि वो परफेक्ट लुक कैसे हासिल करें। उनका कहना है कि सोशल मीडिया ने झूठी वास्तविकता के लिए उनका 'ब्रेनवॉश' किया। अब डेल सेंट अपनी कहानी के जरिए लोगों के बीच सोशल मीडिया के नकारात्मक प्रभाव को लेकर जागरूकता फैलाने का काम कर रहे हैं। डेल का कहना है कि वो सोशल मीडिया पर बड़ी-बड़ी हस्तियों को देखकर एक झूठी दुनिया में चले गए थे।

रियल लाइफ में हस्तियां बहुत अलग होती हैं- डेल

रियल लाइफ में हस्तियां बहुत अलग होती हैं- डेल

डेल का कहना है कि वो सोशल मीडिया की हस्तियों को देखकर इतने पागल हो चुके थे कि जब वो पोलैंड और तुर्की गए तो वहां उन्होंने सर्जनों को इंस्टाग्राम की फिल्टर वाली तस्वीरें दिखाईं और कहा कि मुझे ऐसा दिखना है। हालांकि मुझे यह समझने में थोड़ा समय लगा कि सेलिब्रिटी रियल लाइफ में वैसे नहीं दिखते, जैसे वो इन तस्वीरों में नजर आते हैं। अब डेल अन्य लोगों को इसीलिए जागरूक कर रहे हैं ताकि कोई और इस झूठी दुनिया के जाल में ना गिर जाए।

एक और सर्जरी करवाएंगे डेल

एक और सर्जरी करवाएंगे डेल

डेल बताते हैं कि वो सबसे पहले सिर्फ नाक की सर्जरी करवाना चाहते थे, लेकिन बाद में उन्होंने धीरे-धीरे अपनी ठुड्डी, दांत और होंठ की भी सर्जरी करा ली। हालांकि डेल को अपने किए हुए काम को लेकर पछतावा नहीं है, वो बस सर्जरी के बाद के दुष्प्रभावों के बारे में लोगों को बता रहे हैं। डेल अभी एक और सर्जरी कराने की सोच रहे हैं। डेल ने लोगों को वॉर्निंग दी है कि कॉस्मेटिक सर्जरी करवाने से आपको दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।

ये भी पढ़ें: महिला के अंडरआर्म से निकलने लगा दूध, टिकटॉक पर वीडियो किया शेयर

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+