मैकडोनाल्ड के फूड में निकला कॉकरोच, पीड़ित शख्स बोला- मैंने बेटी के लिए मंगवाया था 'हैप्पी मील'

सिडनी, अप्रैल 15। ऑनलाइन फूड के बढ़ते चलन के बीच एक बेहद ही चौंकाने वाला मामला सामने आया है। दरअसल, ये मामला ऑस्ट्रेलिया के सिडनी का है, जहां फूड के अंदर से कॉकरोच निकला। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इस घटना के बाद से मैकडोनाल्ड के खाने पर सवालिया निशान खड़े हो गए हैं। विदेशी वेबसाइट the sun की एक खबर के मुताबिक, सिडनी के रहने वाले एक व्यक्ति ने अपनी बेटी के लिए उबर ईट के जरिए मैक डी से फ्रैंच फ्राइज मंगाए थे, लेकिन उस पैकेट में कॉकरोच मिला।

cockroach

तस्वीरों में दिख रहा है फ्राइज में कॉकरोच

इस घटना को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए शख्स ने लिखा है कि मैंने अपनी बेटी के लिए 'हैप्पी मील' ऑर्डर किया था, लेकिन मेरी बेटी हैप्पी नहीं हुई। शख्स ने आगे लिखा है कि ऑस्ट्रेलिया में सांप और मकड़ियों की आदत तो हो गई है, लेकिन कॉकरोच से अभी भी नफरत होती है। सोशल मीडिया पर शेयर की गई तस्वीरों में देखा जा सकता है कि फ्राइज के अंदर से बड़ा सा काला कॉकरोच दिख रहा है।

इस घटना के सोशल मीडिया पर वायरल होने लोग तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। कुछ लोगों का मानना है कि इस गलती के लिए कंपनी या डिलीवर बॉय को दोष देना ठीक नहीं है, क्योंकि वो कॉकरोच गलती से ही उसमें आ गया होगा। वहीं जिस व्यक्ति के साथ यह घटना घटी है, उसका मानना है कि हो सकता है यह गलत ऑर्डर हम तक आ गया हो।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+