चांदी का घोल पीकर हुआ इस शख्स का ऐसा हाल, एलियन समझ दूर भागने लगे थे लोग
इस नीले चहरे और सफेद दाढ़ी के साथ नजर आने वाले इस शख्स का नाम पॉल है। आपको बता दें कि जब पॉल का जन्म हुआ तो वो बिल्कुल आम की तरह दिखते थे लेकिन जैसे जैसे उम्र बढ़ती गई तो उन्हें अपनी स्किन की चिंता होने लगी क्योंकि उनक
वाशिंगटन, 15 अक्टूबर। बचपन में सभी ने कार्टून सीरियल द स्मर्फ देखा ही होगा जिसमें एक कैरेक्टर था जिसकी दाढ़ी तो सफेद थी लेकिन पूरी स्किन नीली थी। हम बात कर रहे हैं पापा स्मर्फ (Papa Smurf) की। हर किसी को लगता है कि ऐसी नीली स्किन होना सिर्फ कार्टून या फिल्मों में ही हो सकता है। अगर आप भी यही सोचते हैं तो आप गलत हैं।आज हम आपको एक ऐसे शख्स के बारे में बताने जा रहे हैं जो रियल में पापा स्मर्फ यानी कि नीले स्किन और सफेद दाढ़ी के साथ इसी धरती पर रह रहा था।

इस नीले चहरे और सफेद दाढ़ी के साथ नजर आने वाले इस शख्स का नाम पॉल हैं। आपको बता दें कि जब पॉल का जन्म हुआ तो वो बिल्कुल आम की तरह दिखते थे लेकिन जैसे जैसे उम्र बढ़ती गई तो उन्हें अपनी स्किन की चिंता होने लगी क्योंकि उनके चेहरे पर झुर्रियां आने लगी थीं । ऐसे में साल 1998 में उन्होंने मैगजीन में एक स्किन को लेकर विज्ञापन देखा जिसके बाद उन्होंने कोलोडियल सिल्वर का सेवन करना शुरू कर दिया। शुरुआत में असर नहीं दिखा लेकिन बाद में उनकी स्किन नीले रंग की होने लगी।

लोग बुलाने लगे थे एलियन
जब पॉल कोलोडियल सिल्वर का सेवन कर रहे थे तो उनकी स्किन नीले रंग की होने लगी जिसके बाद अगर कोई नया शख्स उन्हें देखता तो वो या डर जाता या उन्हें एलियन समझने लगला लेकिन पॉल ने हार नहीं मानी और उन्होंने इस चांदी के घोल का सेवन करना नहीं छोड़ा एक वक्त ऐसा आ गया जब कोलोडियल सिल्वर का उनकी स्किन के साथ कुछ ऐसा रिएक्शन हुआ कि उनकी पूरी स्किन नीले रंग की हो गई।
Recommended Video

घर से बाहर निकले से डरते थे पॉल
चांदी के घोल का जब पॉल पर ज्यादा असर होने लगा तो पॉल को घर से बाहर निकलने पर भी डर लगता था क्योंकि वो अब आम इंसान की तरह नहीं दिखते थे। हर किसी की तरह उनकी स्किन सफेद या हल्की लाल नहीं थी। अब वो पूरी तरह से ब्लू मैन बन चुके थे। ऐसे में उनके अंदर का ये डर उन्हें बाहर जाने की अनुमति नहीं देता था।

10 सालों तक घर पर बनाकर रोज पीते थे चांदी का घोल
बढ़ती उम्र के कारण अपने कंधे के दर्द से परेशान चल रहे पॉल ने चांदी के घोल का सेवन करना तो शुरू कर दिया लेकिन बीच में ही एफडीए ने इसे मार्केट में बैन कर दिया। जिसके बाद पॉल ने कोलोडियल सिल्वर को घर पर बनाने की ठानी और करीब 10 सालों तक पॉल ने सिल्वर के घोल को घर बनाया और रोज उसका सेवन किया।

क्या है ये कोलोडियल सिल्वर
कोलोडियल सिल्वर को आम भाषा में कहे तो ये चांदी का घोल होता है। जिसमें चांदी के छोटे- छोटे कड़ों को पानी में मिलाकर तैयार किया जाता है।इसका उपयोग कुछ मामलों में एंटीसेप्टिक के रूप में भी किया जाता था। इस तरल पदार्थ का इस्तेमाल हजारों सालों से होता आ रहा था लेकिन साल 1999 में इसे एफडीए द्वारा बैन कर दिया गया था।

2008 में मिली नई पहचान
साल 2008 में वो अपनी स्किन को लेकर एक शो में चर्चा कर रहे थे। जब जनता ने उनकी बातों को सुना । उसके बाद उन्हें अपनी उसी स्किन की वजह से रियल पापा स्मर्फ के नाम की पहचान मिली। कुछ सालों बाद पॉल की तबीयत बिगड़ने लगी और एक दिन उन्हें अस्पताल ले जाया गया जब डॉक्टरों ने बताया कि पॉल को निमोनिया हो गया है और फिर उनकी मौत हो गई।
यह भी पढ़ें : एलियन करा सकते हैं तीसरा विश्वयुद्ध, अमेरिकी न्यूक्लियर हथियारों पर कर लिया था कब्जा!












Click it and Unblock the Notifications