कुत्ते पर भारी पड़ गई बिल्ली, अपने बच्चे को बचाने के लिए कुत्ते पर किया जोरदार हमला

नई दिल्ली, सितंबर 12। एक मां की ममता अपने बच्चे के लिए ऐसी होती है कि वो उसे मौत के मुंह से भी निकालकर ले आती है और इसके लिए उसे खुद मौत से भी लड़ना पड़े तो वो एकबार नहीं सोचती। अपने बच्चे के लिए मां की ममता सिर्फ इंसानों में ही नहीं होती बल्कि जानवारों में भी देखने को मिलती है। ऐसा ही एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक बिल्ली अपने बच्चों की खातिर कुत्ते से भिड़ गई और सिर्फ भिड़ी ही नहीं बल्कि वो कुत्ते पर भारी भी पड़ गई।

बिल्ली ने कुत्ते को सिखाया सबक

बिल्ली ने कुत्ते को सिखाया सबक

आपको बता दें कि कुत्ते और बिल्ली की दुश्मनी बहुत खतरनाक होती है। आपने अक्सर बिल्ली को कुत्ते से अपनी जान बचाकर भागते हुए देखा होगा, लेकिन इस वीडियो में बिल्ली ने कुत्ते को जो सबक सिखाया है, उसके बाद तो वो कुत्ता कभी बिल्ली से पंगा नहीं लेगा। यह मजेदार वीडियो लोगों को काफी पसंद आ रहा है और लोग इसे जमकर शेयर कर रहे हैं।

बिल्ली ने कुत्ते पर मारा झपटा

बिल्ली ने कुत्ते पर मारा झपटा

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक कुत्ता बिल्ले के बच्चे को खाने की कोशिश करता है तभी वहां बिल्ली आ जाती है और अपने बच्चे को खतरे में देखकर वो कुत्ते पर जो हमला करती है वाकई वो देखने लायक है। बिल्ली अपने बच्चे को छुड़ाने के लिए कुत्ते पर झपटा मार देती है और अपने बच्चे को कुत्ते के चंगुल से छुड़ा लेती है। इस दौरान कुत्ता भी बिल्ली से डर-डरा दिखता है और वहां से भागने की कोशिश करता है।

वीडियो को 7 मिलियन से अधिक लोगों ने देखा

वीडियो को 7 मिलियन से अधिक लोगों ने देखा

इस वीडियो को ट्विटर पर @_TheFigen नाम के यूजर ने शेयर करते हुए लिखा है, "कभी भी मां के बच्चे के साथ खिलवाड़ न करें!" यह वीडियो किसी राहगीर के द्वारा शूट किया गया है और अब यह सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो को एक दिन पहले साझा किया गया था और ट्विटर पर इसे अब 70 लाख से अधिक लोग देख चुके हैं। इस वीडियो पर लोग मजेदार रिएक्शन भी दे रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+