90 साल के बुजुर्ग ने 15 हजार फीट ऊपर जाकर आसमान से लगाई छलांग, जानें क्यों किया ऐसा खतरनाक स्टंट
90 साल के बुजुर्ग ने 15 हजार फीट ऊपर जाकर आसमान से लगाई छलांग, जानें इस उम्र में क्यों किया ऐसा खतरनाक स्टंट
90 Year old man jumped from the sky: जीवन के अंतिम पड़ाव में जब आदमी चलने-फिरने तक को मजबूर हो जाता है उस उम्र में एक बुजुर्ग ने ऐसा कारनामा कर दिखाया है जिसके बारे में आप सोच भी नहीं सकते। 90 साल की उम्र के इस बुजुर्ग ने 15 हजार की ऊंचाई पर आसमान में जाकर नीचे छलांग लगाई है। जिसके बाद इस शख्स का वीडियो सोशल मीडिया वायरल हो रहा है, इतनी ऊंचाई से बुजुर्ग को छलांग लगाते देखकर हर कोई दंग हो रहा है।

फ्रैंक कोई स्टंटमैन नहीं हैं
90 साल की उम्र में अपनी जान जोखिम में डालकर आसमान से नीचे कूदने वाले ये बुजुर्ग ब्रिटेन के नॉर्थ यॉर्कशायर में रहने वाले फ्रैंक वार्ड हैं। फ्रैंक नाम के बुजुर्ग ने जो कमाल कर दिखाया है उसकी कल्पना भी कर पाना इस उम्र में असंभव है। फ्रैंक कोई स्टंटमैन नहीं हैं, ना ही उनका इससे पहले इस तरह के खतरनाक स्टंट करने से कोई नाता रहा है।

वजह कर देगी इमोशन
फ्रैंक ने अपनी जान जोखिम में डालकर जो ये खतरनाक स्टंट किया है उसकी वजह जानकार आप इमोशनल होने के साथ इनके इस जज्बे को सेल्यूट करेंगे।

जानिए क्यों किया ये खतरनाक स्टंट
दरअसल, फ्रैंक की वाइफ जिनका नाम मार्गरेट है। उनका अपना एक नर्सिंग होम है। जो व्हीलचेयर की कमी की समस्या से जूझ रहा था, इस कारण मरीजों को भी बहुत दिक्कत हो रही थी।

जानिए कितना फंड जुटा पाएं ये बुजुर्ग
पत्नी के नर्सिंग होम में व्हीलचेयर कमी को पूरा करने के लिए फंड जुटाने के लिए फ्रैंक ने ये स्टंट करने का निर्णय लिया। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार फ्रैंक अब तक नर्सिंग होम की व्हील चेयर के लिए 1958 डॉलर का फंड जुटा चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications