VIDEO: उम्र के आखिरी पड़ाव में बुजुर्ग महिला ने जीती लॉटरी, जानिए फिर इतने पैसों का क्या किया?

VIDEO: उम्र के आखिरी पड़ाव में बुजुर्ग महिला ने जीती लॉटरी, जानिए फिर इतने पैसों का क्या किया?

नई दिल्ली, 08 जनवरी। इंटरनेट पर कई बार ऐसे वीडियो भी सामने आते हैं, जिसे देख खराब मूड भी अच्छ हो जाता है। सोशल मीडिया पर इन दिनों ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें एक 86 वर्षीय महिला की दरियादिली देखने को मिली है, जो लॉटरी जीतने के बाद इमान में मिले पैसों को उस शख्स के साथ बांटती है, जिसने उसे टिकट बेचा था। वीडियो देखने वाले लोग अब महिला की जमकर तारीफ कर रहे हैं, और अपना रिएक्शन भी दे रहे हैं।

बुजुर्ग महिला ने जीता सोशल मीडिया का दिल

बुजुर्ग महिला ने जीता सोशल मीडिया का दिल

वीडियो अब ऑनलाइन वायरल हो गया है, सबसे पहले इसे इंस्टाग्राम यूजर हेइडी फॉरेस्ट द्वारा पोस्ट किया गया था। इसके बाद गुड न्यूज मूवमेंट नाम के एक पेज द्वारा इसे फिर से शेयर किया गया, जिसके बाद से वीडियो वायरल हो रहा है। अब तक इसे 40 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है। पोस्ट में लिखे कैप्शन के मुताबिक एक स्टोर कैशियर ने बुजुर्ग महिला मैरियन फॉरेस्ट को लॉटरी टिकट खरीदने के लिए प्रोत्साहित किया था।

महिला ने कैशियर को दिया इनाम में से हिस्सा

महिला ने कैशियर को दिया इनाम में से हिस्सा

मैरियन ने इस शर्त पर लॉटरी टिकट खरीदा कि अगर वह इससे 500,000 डॉलर का इनाम जीतती है तो वह उसमें से कुछ हिस्सा कैशियर को भी देगी। हालांकि बुजुर्ग महिला ने लॉटरी में 5 लाख लॉडर तो नहीं लेकिन 300 डॉलर का इनाम जरूर जीता। इतनी कम रकम जीतने के बावजूद महिला ने स्टोर कैशियर से किया अपना वादा निभाया और जीते हुए रकम से कुछ राशि उसे भी दी।

स्टोर में सभी हो गए हैरान

स्टोर में सभी हो गए हैरान

वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि बुजुर्ग महिला मैरियन फॉरेस्ट हाथ में लॉटरी टिकट और गुब्बारे लिए स्टोर के अंदर इंटर करती है। इसके बाद उन्होंने लॉटरी टिकट स्टोर के कैशियर को दे दिया और उसे बताया कि उसने लॉटरी जीती है। वहीं, मैरियन के इस दरियादिली से कैशियर हैरान और आभारी था। दुकान में मौजूद अन्य ग्राहक वीडियो में तालियां बजाते नजर आए।

महिला ने निभाया वादा

महिला ने निभाया वादा

वीडियो के कैप्शन में यूजर ने लिखा, 86 वर्षीय दादी मैरियन इस वीक की शुरुआत में स्टोर से एक लॉटरी का टिकट खरीदा था। इसे लेते हुए उन्होंने स्टोर कैशियर से वादा किया था कि अगर वह इनाम जीतती हैं तो उसका भी ध्यान रखेंगी। इनाम की अधिकतम राशि 5 लाख डॉलर थी। बुजुर्ग महिला ने अपनी बात रखी और लॉटरी में मिली 300 डॉलर (22,340 भारतीय रुपए) इनामी राशि में से स्टोर कीपर को भी दिया। महिला के इस व्यवहार पर शख्स ने उसे गले लगा लिया।

यह भी पढ़ें: किस्मत हो तो ऐसी: शख्स ने एक साथ खरीदे 20 लॉटरी टिकटी, सभी में जीता जैकपॉट

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+