किस्मत हो तो ऐसी: शख्स ने एक साथ खरीदे 20 लॉटरी टिकटी, सभी में जीता जैकपॉट
वाशिंगटन, 31 अक्टूबर। किसी की किस्मत अगर उस पर मेहरबान है तो रातों-रात हालात बदलते देर नहीं लगती। सोशल मीडिया पर इन दिनों अमेरिका से सामने आया एक ऐसा ही मामला लोगों को हैरान कर रहा है। यहां एक शख्स ने 20 लॉटरी के टिकट खरीदे, लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि उसने एक या दो टिकट पर नहीं बल्कि सभी 20 टिकटों पर बड़ी धनराशि जीती। लॉटरी में मिलने इनाम की वजह से अब शख्स के दिन फिर गए हैं।

20 लॉटरी से जीत लिए इतने रुपए
लॉटरी के टिकट की तुलना जुआ से की जाती है, क्योंकि बहुत कम लोग ही होतें है जिन्हें इनाम जीतने का मौका मिलता है। हालांकि हर किसी की किस्मत इतनी खराब नहीं होती। किसी के एक लॉटरी के जीतने की संभावना बहुत कम होती है लेकिन अमेरिका के वर्जीनिया में रहने वाले शख्स की एक साथ 20 लॉटरी लगी है। शख्स ने एक जैसे 20 टिकटों पर कुल 1 लाख डॉलर (74,91,540 रुपए) का जैकपॉट अपने नाम किया।

प्रत्येक टिकट पर मिले इतने रुपए
मीडिया रिपोर्ट से मुताबिक अलेक्जेंड्रिया के रहने वाले विलियम नेवेल ने एक जैसे 20 टिकट खरीदे थे। उन्हें प्रति टिकट 5 हजार डॉलर का इनाम मिला है, जिसे मिलाकर कुल धनराशि 1 लाख डॉलर होती है। विलियम ने वर्जीनिया लॉटरी के अधिकारियों को बताया कि वह काफी समय से लॉटरी खरीद रहे हैं, अक्सर वह अपने पास के स्टोर से लॉटरी खरीदा करते थे। लेकिन इस बार उन्होंने ऑनलाइन टिकट खरीदने का फैसला किया।

एक साथ खरीदे थे 20 टिकट
विलियम नेवेल ने बताया कि उन्होंने इसी महीने 23 अक्टूबर के लिए पिक 4 ड्राइंग के लिए एक समान 20 टिकट खरीदे थे। उनकी किस्मत इतनी अच्छी रही कि जो नंबर लॉटरी अधिकारियों ने तैयार किया वही, विलियम नेवेल द्वारा खरीदे गए टिकटों की थी। उन्हें अपने हर लॉटरी टिकट पर पांच हजार डॉलर का पुरस्कार मिला। लॉटरी जीतने के बाद नेवेल ने कहा, यह बहुत अच्छा लगता है, इसमें कोई संदेह नहीं है।

कहां खर्च करेंगे पैसे?
विलियम नेवेल ने आगे कहा, 'मैंने अभी लॉटरी से जीती राशि को खर्च करने की कोई योजना नहीं बनाई है।' बता दें इससे पहले अमेरिका के ही एक मिशिगन ने वृद्ध ने स्टोर क्लर्क की सलाह पर लॉटरी टिकट खरीदा था। वृद्ध की सलाह ने उनकी जिंदगी बदलने का काम किया और मिशिगन ने ऐसी लॉटरी जीती जिसके तहत उन्हें आजीवन 19 लाख रुपए प्रति वर्ष मिलेंगे। सोशल मीडिया पर विलियम की कहानी खूब शेयर हो रही है।
यह भी पढ़ें: गजब की किस्मत: स्टोर पर बिना पैसे दिए शख्स को मिली लॉटरी, उसी से बन गया करोड़पति
-
Iran America War: पश्चिम एशिया में तनाव के बीच जयशंकर ने अमेरिकी विदेश मंत्री से की बात,किन मुद्दों पर हुई बात -
US Iran War: 5 दिन के सीजफायर की बात, 10 मिनट में Trump का पोस्ट गायब! ईरान ने कहा- 'हमारे डर से लिया फैसला’ -
US Iran War: ईरान ने की Trump की घनघोर बेइज्जती, मिसाइल पर फोटो, लिखी ऐसी बात कि लगेगी मिर्ची- Video -
US Iran War: रूस में इलाज करा रहे Mojtaba Khamenei? तो फिर कौन चला रहा ईरान कीे सत्ता? Mossad को क्या पता चला? -
US-Iran War में फंसे Trump! “न जीत पा रहे, न छोड़ पा रहे जंग”, Ex CIA चीफ ने दिए अमेरिका की हार के बड़े संकेत! -
Hormuz Crisis: ईरान के खिलाफ 20 मजबूत देशों ने खोला मोर्चा, दे दी बड़ी चेतावनी, अब क्या करेंगे मोजतबा खामेनेई -
Donald Trump Gold Coin: अब सिक्कों पर दिखेगी ट्रंप की तस्वीर! अमेरिका की 250वीं सालगिरह पर छिड़ा संग्राम -
Iran US conflict: ईरान-अमेरिका जंग के बीच कूदा जापान! क्यों कहा अगर ऐसा होता है तो भेजेंगे सेना -
Iran-America War: 'दुनिया युद्ध की आग में, पर भारत बेखौफ', मिडिल ईस्ट संकट पर पीएम मोदी का बड़ा बयान -
Monalisa की शादी के 8 दिन बाद ये क्या हो गया? मुस्लिम पति पर बड़ा खुलासा, डायरेक्टर के बयान से मचा हड़कंप -
Delhi Riots: जिसने पूरी जिंदगी ईर्ष्या की, उसी के निकाह में 6 साल जेल काटकर पहुंचे Sharjeel Imam, दूल्हा कौन? -
Iran Vs America War: अमेरिका ने किया सरेंडर! अचानक ईरान से युद्ध खत्म करने का किया ऐलान और फिर पलटे ट्रंप












Click it and Unblock the Notifications