Video: साड़ी पहनकर पैराग्लाइडिंग करने निकली थीं 80 साल की 'दादी', लोग देखते रहे वो उड़कर चली गईं
वायरल वीडियो में बुजुर्ग महिला पैराग्लाइडिंग करती नजर आ रही है। महिला का जोश देखकर लोग काफी हैरान हो रहे हैं और उन्हें प्रेरणा बता रहे हैं।

कहते हैं जिंदगी को अपने ढंग से जीने की कोई उम्र नहीं होती। कोई उम्र आपको खुश रहने की एक सीमा में नहीं बांध सकती। ऐसा ही कुछ वायरल हो रहे एक वीडियो में भी नजर आ रहा है, जिसमें 80 साल की एक दादी पैराग्लाइडिंग करती दिख रही हैं। बुजुर्ग महिला ने साड़ी पहनी हुई है। महिला अब भले ही इस दुनिया में नहीं रहीं, लेकिन उनका ये प्यारा सा वीडियो उनकी पोती ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।

महिला ने भरी उड़ान
वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि बिना डरे बिना कुछ सोचे महिला बस आसमान में उड़े ही जा रही है। सेलेना मोसेस नाम की एक महिला ने ये वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है। वीडियो में 80 साल की दादी को पैराग्लाइडिंग करते देखा जा सकता है। इस दौरान वे एकदम बेखौफ नजर आ रही हैं। वाकई में किसी ने सच ही कहा है कि उम्र सिर्फ एक नंबर ही होता है।

7 साल पहले गुजर चुकी महिला
महिला को साड़ी पहने हुए पैराग्लाइडिंग करते हुए देखा जा सकता है। दुर्भाग्य से ये महिला 7 साल पहले ही गुजर चुकी हैं। उनकी पोती ने अपनी दादी की याद में ये प्यारा सा वीडियो शेयर किया है। उन्हें दादी के फोन से ये वीडियो मिला, जिसके बाद वे इसे पोस्ट करने से खुद को रोक नहीं सकीं।
वायरल हुआ वीडियो
कैप्शन में उन्होंने लिखा है कि मिस यू लव यू। सात साल पहले उन्होंने हमें छोड़ दिया था। लेकिन हम उन्हें हमेशा याद रखेंगे। वीडियो शेयर करने के बाद लाखों लोगों ने इसे देखा और पसंद भी किया है। लोगों ने इसे बेहद शानदार बताया है। कई लोगों ने महिला को प्रेरणा भी बताया।

कई लोगों ने महिला को बताया 'सुपरवुमन'
एक शख्स ने बुजुर्ग महिला को सुपरवुमन बताया है। वहीं एक यूजर ने कहा कि आज मैंने ये सबसे अच्छी चीज देखी। अपने सपनों को पूरा करने के लिए ये एक और मोटिवेशन है। एक ने कहा कि ऐसे वीडियोज देखने के बाद एक अलग ही सुकून मिलता है। एक खुशी मिलती है, जो शब्दों में बयां नहीं की जा सकती।

लोगों ने महिला को बताया प्रेरणा
एक ने कहा कि ये बहुत ही ज्यादा शानदार है। ये महिला अपने आप में प्रेरणा है। एक ने कहा कि उम्मीद है कि आपने ये करने से पहले अपना मेडिकल चेकअप जरूर करवाया होगा। इस उम्र में कई हेल्थ इश्यू होते हैं। ऐसे में सुरक्षित रहिए। इस यूजर ने भी महिला को एक प्रेरणा बताया है।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications