72 साल की उम्र में दलजिंदर ने दिया स्वस्थ बेटे को जन्म, नाम रखा अरमान
चंडीगढ़। महिलाओं की जैविक साईकिल के मुताबिक उन्हें 35 साल से पहले मां बन जाना चाहिए क्योंकि इसके बाद मां बनने में महिलाओं को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ता है लेकिन क्या कभी आपने सुना है कि कोई महिला 72 साल की उम्र में मां बनी हो।
लेकिन ऐसा हुआ है पंजाब की महिला और दलजिंदर कौर के साथ, जििन्हें कि 72 साल की उम्र में मातृत्व सुख मिला है। दलजिंदर कौर और उनके पति मोहिंदर सिंह को 19 अप्रैल को पुत्र रत्न की प्राप्ति हुई है। दलजिंदर ने आईवीएफ पद्दति के जरिये बेटे अरमान को जन्म दिया है। जिसके बाद दलजिंदर कौर ने कहा कि आज उनका जीवन सार्थक हो गया है क्योंकि वो आज एक संपूर्ण महिला बन गई हैं।
दलजिंदर कौर को आईवीएफ के जरिये मां बनने का गौरव प्रदान करने वाले फर्टिलिटी के डॉक्टर भी इस करिश्में से थोड़ा अचरज में है क्योंकि आईवीएफ के जरिये मां बनने के चांसेस 50-50 होतेे है और दलजिंदर की उम्र काफी ज्यादा थीी ऐसे में ये चांस और कम हो गया था लेकिन जब दलजिंदर कौर की रिपोर्ट आयी थी तो वो शारीरिक रूप से फिट थी जिसके बाद डॉक्टरों का भी आत्मविश्वास बढ़ गया और नतीजा आज अरमान के रूप में आपके सामने है।













Click it and Unblock the Notifications