नदी में डूब रहे पिता और बहन की 7 साल के मासूम ने बचाई जान, 1 घंटे तक लहरों से लेता रहा लोहा

फ्लोरिडा, जून 02: अमेरिकी राज्य फ्लोरिडा में एक सात साल का बच्चा पानी डूब रहे अपने पिता और चार साल की बहन को बचाने के लिए 1 घंटे तक नदी में तैरता रहा। हालांकि वह बचाने में सफल हो गया। फ्लोरिडा के सेंट जॉन्स नदी पर एक परिवार वीक एंड पर वोट राइडिंग के दौरान एर खतरनाक जलधारा में फंस गया। परिजनों को बचाने के लिए मासूम मदद के लिए कई देर तक तैरने के बाद उनके लिए मदद लाने में सफल रहा।

A 7 year old boy in Florida swam for an hour to get help for his dad and sister swept away by current

बहादुर लड़के के पिता स्टीवन पॉउस्ट ने जैक्स4 टेलीविजन स्टेशन को बताया कि, उन्होंने शुक्रवार को मछली पकड़ने के दौरान नदी में अपनी नाव को लंगर डाला। मेरे साथ मेरा सात साल का बेटा चेस पॉउस्ट और चार साल की बेटी एबिगइल थी। दोनों बच्चे नदी में तैर रहे थे। चेस की बहन ने लाइफ जैकेट पहन रखी थी। इस दौरान नदी की एक तेज लहर आई और एबिगइल उसमें फंस गई। जिससे मैं बुरी तरह घबरा गया।

बच्चों के फंसा देख पिता स्टीवन भी नदी में कूद गए। वे अपने बच्चों को बचाने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन उस तेज धारा में वह भी फंस गए। इस दौरान वे नाव से काफी दूर बह गए। स्टीवन ने कहा, "मैंने उनसे कहा कि मैं उनसे प्यार करता हूं क्योंकि मुझे यकीन नहीं था कि क्या होने वाला है। मैंने उन दोनों के साथ रहने की कोशिश की। इस दौरान तीनों नाव से दूर होते जा रहे थे। तभी चेस ने फैसला किया कि वह नदी के किनारे जाए और मदद मांगे।

इस दौरान चेस ने तेज धार से पार पाने के लिए चतुराई भरा तरीका चुना। सात साल के चेस ने अपनी ऊर्जा को बनाए रखने के लिए डॉगी पैडल और बैक फ्लोट का उपयोग करते हुए किनारे की ओर तैरना शुरू कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक करीब एक घंटे तैरने के बाद वह नदी के किनारे पर पहुंचा और मदद के लिए हेल्प हाउस पहुंचा। वहां पर उन्होंने मौजूद लोगों को घटना की जानकारी दी। जैक्सनविल फायर एंड रेस्क्यू डिपार्टमेंट ने अपने पिता और बेटी को लंगर वाली नाव से लगभग एक मील की दूरी पर रेस्क्यू किया। अब सात सात के चेस की हर ओर तारीफ हो रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+