अपने सगे बेटे के बच्चे की मां बनने जा रही 56 साल की महिला, लोगों ने पूछा- वो मां कहलाएंगी या दादी?

नई दिल्ली: इन दिनों सोशल मीडिया पर नैंसी हॉक नाम की महिला की खूब चर्चा हो रही है। उनका एक वीडियो भी वायरल हो रहा। नैंसी प्रेग्नेंट हैं, लेकिन जब लोगों को बच्चे के पिता के बारे में पता चला तो उनके होश उड़ गए। बहुत से लोगों ने सोशल मीडिया पर उनकी आचोलना शुरू कर दी, लेकिन एक तबका ऐसा भी है, जो उनके फैसले की तारीफ कर रहा।

सरोगेसी का लिया सहारा

सरोगेसी का लिया सहारा

दरअसल नैंसी हॉक (56) अपने बेटे के बच्चे की मां बनने जा रही हैं। इसके लिए उन्होंने सरोगेसी का सहारा लिया। पहले तो ये बात किसी को पता नहीं थी, लेकिन उन्होंने एक वीडियो बनाकर उसे इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर दिया। जिसके बाद वो तेजी से वायरल हुआ। वैसे तो बहुत से लोग इस पर आपत्ति जता रहे हैं, लेकिन नैंसी और उनका परिवार इस प्रेगनेंसी से काफी खुश हैं।

बेटे के पहले से जुड़वा बच्चे

बेटे के पहले से जुड़वा बच्चे

एक स्थानीय न्यूज चैनल से बात करते हुए नैंसी ने कहा कि एक दिन उनके 32 वर्षीय बेटे जेफ और 30 वर्षीय बहू कंब्रिया ने उनको सेरोगेट मदर बनने का ऑफर दिया। उनकी बहू के जुड़वा बच्चे हुए थे, जिसके बाद उसको कुछ दिक्कत हुई और वो मां बनने में सक्षम नहीं थी। कुछ महीनों बाद उनको ये एहसास हुआ कि उन्हें इस ऑफर को स्वीकार कर लेना चाहिए और अपने बेटे के बच्चे की सेरोगेट मदर बनना चाहिए।

पांच बार गर्भवती हुईं नैंसी

पांच बार गर्भवती हुईं नैंसी

नैंसी के मुताबिक उनकी बहू ने बांझपन दूर करने के लिए बहुत इलाज करवाया, लेकिन वो सफल नहीं रहा। इस वजह से उन्होंने ये फैसला लिया। वो पांच बार प्रेग्नेंट हो चुकी हैं। फरवरी 2022 में वो IVF की मदद से गर्भवती हो गईं। शुरू में उनके पति को ये सब नहीं बताया गया था लेकिन उन्होंने बाद में बहुत ज्यादा सपोर्ट किया।

5 नवंबर को मिली है डेट

5 नवंबर को मिली है डेट

नैंसी के पति शुरू में काफी डरे हुए थे, क्योंकि वो 26 साल पहले उस अनुभव से गुजरे थे। अब उन दोनों की उम्र भी काफी ज्यादा हो गई है। हालांकि जब उन्हें पता चला कि सब कुछ सुरक्षित है, तो वो काफी खुश हुए। डॉक्टरों ने उन्हें 5 नवंबर तक की डेट दे रखी है। बच्चे के जन्म के वक्त नैंसी के साथ उनके बेटे और बहू भी ऑपरेशन थिएटर में रहेंगे। उनकी इच्छा है कि बेटी का जन्म हो, ताकि उनकी फैमिली कंप्लीट हो जाए।

लोगों ने किया ऐसा कमेंट

लोगों ने किया ऐसा कमेंट

वहीं दूसरी ओर इस परिवार की सोशल मीडिया पर खूब आलोचना हो रही है। एक यूजर ने लिखा कि जब उस कपल के पहले से दो बच्चे थे, तो उनको तीसरे की क्या जरूरत? अगर उनको सेरोगेट मदर चाहिए थी, तो किसी दूसरी महिला को चुन लेते, अपने मां को चुनने की क्या जरूरत थी। एक अन्य यूजर ने मजाक में लिखा कि ये बताओ पैदा होने वाला बच्चा नैंसी को मां बोलेगा या दादी। हालांकि बहुत से लोग फैमिली के इस कदम की सराहना कर रहे।

क्या होती है सरोगेसी?

क्या होती है सरोगेसी?

सरोगेसी एक मेडिकल प्रक्रिया है, जिसमें एक महिला के अंडे को एक चिकित्सा प्रक्रिया में एक पुरुष के शुक्राणु के साथ निषेचित किया जाता है और फिर भ्रूण को सरोगेट मां के गर्भाशय में लगाया जाता है, जो बच्चे को गर्भ में रखती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+