VIDEO: सड़क पर दिखी भारी-भरकम Hummer HI 'H3' गाड़ी, अंदर वॉशरूम से लेकर हॉल तक सबकुछ...

46 feet Hummer video: इन दिनों सड़क पर चलती एक विशालकाय कार की फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहे हैं। वीडियो देखने से तो कार किसी टॉय गेम जैसी मालूम पड़ती है लेकिन ये असली गाड़ी है, जो दुबई के शेख हमद बिन हमदान अल नाहयान की है।

दुबई के रेन्बो शेख के नाम से मशहूर हमद के पास गाड़ियों का अच्छा-खासा कलेक्शन है। इन्हीं कलेक्शन्स में एक हमर H1 है, जो आमतौर पर दिखने वाली हमर कार के आकार से तीन गुना बड़ी है।

46 feet Hummer

शेख ने करवाया मॉडिफाई
Motorious के अनुसार, शेख की हमर कार लगभग 46 फीट लंबी, 21.6 फीट ऊंची और 19 फीट चौड़ी है। इसे शेख ने खासतौर पर मॉडिफाई करवाया है। शेख अमीरात के शाही परिवार के सदस्य हैं और उनकी नेट वर्थ लगभग 20 बिलियन अमेरिकी डॉलर से भी ज्यादा है।

खिलौने जैसी लग रही अन्य गाड़ियां
ट्विटर से सामने आए वीडियो में शेख की हमर कार के सामने रास्ते में चल रही अन्य गाड़ियां खिलौना जैसी लग रही हैं। हमर कार सड़क पर चलती काफी बड़ी लग रही है। वीडियो देखकर तो एक बार को ये किसी वीडियो गेम जैसा लग रहा है।

छोटे घर जैसी ये कार
हमर कार के इस वायरल वीडियो को 18 मिलियन लोगों ने देखा है। कई लोग इस भारी भरकम और बड़ी गाड़ी को देखने के बाद काफी हैरान हो रहे हैं। असल में ये एक छोटे घर जैसी दिखती है। आपको जानकर हैरानी होगी कि हमर H1 दो मंजिला है, जिसमें लिविंग रूम से लेकर वॉशरूम और दूसरी मंजिल पर एक स्टीयरिंग केबिन भी है।

यहां देखें गाड़ी का वीडियो...

शेख हमद: कार के शौकीन
शेख हमद को कारों के प्रति उनके प्रेम के लिए जाना जाता है। कुछ रिपोर्टों की मानें तो उनके पास 3000 गाड़ियों का कलेक्शन है। उन्हें रेन्बो शेख के नाम से भी जाना जाता है क्योंकि एक बार उनके पास इंद्रधनुष के हर रंग में मर्सिडीज S क्लास कार है। अब उनके कार कलेक्शन में दुनिया की सबसे बड़ी जीप, एसयूपी और भी बहुत सारी गाड़ियां शामिल हो चुकी हैं। इतना ही नहीं, इन सबके चलते शेख ने गिनीज बुक रिकॉर्ड भी अपने नाम किया हुआ है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+