Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Kapil Sharma Show: अक्षय ने क्यों और किससे कहा-'डायपर पहन कर शूटिंग किया करो'

नई दिल्ली, 20 दिसंबर। सोनी के सबसे लोकप्रिय शो में से एक 'कपिल शर्मा' का रोमांच चरम स्तर पर है। शनिवार-रविवार रात प्रसारित होने वाले इस शो का इंतजार दर्शक बेसब्री से करते हैं तो वहीं जब इस शो में अक्षय कुमार मेहमान बनकर आते हैं तो एक अलग ही बात देखने को मिलती है। इस बार भी रविवार को शो में कुछ ऐसा हुआ, जिसे देखकर हर कोई थोड़ा हैरान भी हुआ। शो में अक्षय कुमार ने कपिल शर्मा समेत शो के हर कलाकार की काफी क्लास भी लगाई, जिसे देखकर हर कोई पेट पकड़कर हंसने पर विवश हो गया।

अक्षय कुमार ने दिखाया Magic

अक्षय कुमार ने दिखाया Magic

दरअसल शो में अक्षय कुमार अपनी फिल्म 'अतरंगी रे' के प्रमोशन के लिए अभिनेत्री सारा अली खान और डायरेक्टर आनंद राज के साथ पहुंचे थे। शो की शुरुआत अक्षय के 'मैजिक शो' से हुई, जिसे देखकर लोगों की आंखें फटी की फटी रह गईं और इसके बाद अक्षय ने शो में होस्ट बनकर कपिल शर्मा को स्टेज पर बुलाया, जिस पर कपिल ने कहा कि 'मुझे तो लगा ही नहीं कि ये मेरा शो है।'

आप ने वादा किया था कि...

आप ने वादा किया था कि...

इसके बाद शो की अहम कलाकार 'भूरी' अक्षय कुमार के पास आई और कहा कि 'आप ने वादा किया था कि आप हमारे शो के सभी कलाकारों की क्लास लगाएंगे क्योंकि ये सभी मुझे बहुत तंग करते हैं'।

सबसे पहले चंदू की लगी क्लास

सबसे पहले चंदू की लगी क्लास

जिस पर अक्षय ने कहा कि जरूर अभी लगाता हूं और इसके बाद उन्होंने शो के सभी कलाकारों 'सपना', 'चंदू', 'वकील साहब' और 'चाचा' को स्टेज पर बुलवाया और सबको जमकर धोया लेकिन उन्होंने जो बातें चंदू से कहीं, उसे सुनकर लोग बुरी तरह से हंसने लगे।

चंदू खुद भी जोर-जोर से हंसने लगा

खास बात ये रही कि चंदू खुद भी जोर-जोर से हंसने लगा। दरअसल 'भूरी' ने सबसे पहले चंदू की ही क्लास लगवाई क्योंकि वो उसे शो में सबसे ज्यादा छेड़ता है। इस पर अक्षय कुमार उसे पास में बुलाते हैं और फिर उसके कुछ वीडियो चलवाते हैं।

'डायपर पहन कर किया करो'

'डायपर पहन कर किया करो'

वो वीडियोज शो के ही थे, जिसमें चंदू कहीं पर अपने संवाद भूल जाता है या फिर कहीं-कहीं पर वो अजीब सा कुछ बोलने लगता है। इस पर अक्षय कुमार उससे कहते हैं कि 'आखिर तुम इतना घबराए क्यों रहते हो? क्या कहीं चंबल में शूटिंग करते हो? ऐसा करो जब भी शूटिंग किया करो तो 'डायपर पहन कर किया करो।'

पब्लिक जोर-जोर से तालियां बजाने लगती है

इतना सुनते ही चंदू समेत हर कोई बहुत तेज-तेज हंसने लगता है और पब्लिक जोर-जोर से तालियां बजाने लगती है। इसके बाद अक्षय सभी कलाकारों की जमकर हंसी उड़ाते हैं और कपिल को भी कहते हैं कि तुम भी जरा फ्लर्ट बाजी बंद कर दो। कुल मिलाकर रविवार को प्रसारित हुए इस एपीसोड ने जमकर पब्लिक को मनोरंजित किया, लोग जमकर शो की तारीफ कर रहे हैं।

यहां देखें Video

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+