अचानक फटी धरती और हुआ 230 फीट का गड्ढा, 73 हजार लोगों पर क्यों मंडरा रहा खतरा?

Brazil में एक शहर गड्ढों का शहर बन गया है। वहां की 73 हजार आबादी पर खतरा मंडरा रहा है।

इंसान प्रकृति के साथ बहुत ज्यादा छेड़छाड़ कर रहे, वक्त-वक्त पर इसके बुरे परिणाम भी सामने आते हैं। अब ब्राजील में एक बड़े शहर पर खतरा मंडरा रहा है। वहां पर 73 हजार से ज्यादा लोग रहते हैं। ऐसे में प्रशासन ने इस स्थिति को आपदा घोषित कर दिया।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हाल ही में उत्तर-पूर्व में स्थित बुरिटिकुपु शहर की धरती में एक बड़ा छेद हुआ। देखते ही देखते उसने आसपास की चीजों को निगल लिया। जब प्रशासनिक अधिकारी वहां पहुंचे तो उसे देखकर हैरान रह गए। इसके बाद एक्सपर्ट्स की टीम बुलाई गई।

बताया जा रहा कि अभी 230 फीट का गड्ढा हुआ है, जिसका आकार बढ़ सकता है। उसने कई घरों को निगला है। इसके साथ ही हजारों घरों पर खतरा मंडरा रहा। वहीं हाल ही में हुई घटना में कुछ लोगों के घायल होने की खबर है।

कैसे हुआ ये गड्ढा?
जांच करने पर पता चला कि 978 फीट (298 मीटर) से ज्यादा लंबी लगभग 26 नालियां शहर के चारों ओर बन गई हैं। इसके अलावा वहां पर बड़े पैमाने पर वनों की कटाई की गई। जिससे जमीन कमजोर पड़कर खोखली हो गई। अब इसी समस्या ने विकराल रूप ले लिया है।

एक स्थानीय शख्स ने बताया कि वहां पर 25 से ज्यादा गड्ढे हो चुके हैं। जिसमें गिरने से पिछले 20 सालों में कम से कम 7 लोगों की मौत हुई। हाल ही में एक रिटायर पुलिसकर्मी भी अपनी कार के साथ गड्ढे में गिर गए। इस घटना में उनका हाथ टूट गया।

एक अन्य शख्स ने बताया कि वहां पर पेड़ों की खूब कटाई की गई, जिस वजह से ये सब हो रहा। पिछले 10 साल में करीब 50 घर इन गड्ढों में समा चुके हैं। अब तो पूरी आबादी पर ही खतरा मंडरा रहा।

जोशीमठ से मिलते हैं हालात
हाल ही में उत्तराखंड के जोशीमठ में भी ऐसा ही हुआ था। वहां पर बड़ी संख्या में घरों में दरारें आ गईं। कई घरों को तो खाली करवाया गया, जबकि कई को गिरा दिया गया। वहां पर भी अंधाधुंध विकास को इस त्रासदी की वजह माना गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+