22 साल के लड़के ने गलती से गटक लिए नकली दांत, X-RAY देखकर डॉक्टरों की टीम भी हुई हैरान
एक अजीबोगरीब मामले में 22 साल के एक युवक ने गलती से डेंचर ही निगल लिया। डॉक्टरों की एक टीम सफलतापूर्वक शख्स के पेट से इसे निकालने में सफल रही।

X Ray reveals dentures: आपने डॉक्टरों की सर्जरी के एक से बढ़कर एक मामले देखे होंगे। कई मामलों में लोगों के शरीर से बेहद चौंकाने वाली चीजें निकली हैं। हाल ही में एक ऐसा ही केस सामने आया, जिसमें एक 22 साल के लड़के ने डेंचर यानी नकली दांतों का एक सेट ही निगल डाला।
मरीज की जा सकती थी जान
रिपोर्ट्स के मुताबिक, विस्कॉन्सिन निवासी एक मरीज की हालत खराब होने पर वो डॉक्टर के पास गया। बताया जा रहा है कि उसकी हालत इतनी खराब थी कि उसकी जान भी जा सकती थी।
हैरान हुए डॉक्टर्स
अस्पताल पहुंचने पर जब युवक का एक्सरे किया गया तो डॉक्टर्स भी हैरान रह गए। एक्स-रे रिपोर्ट में पता लगा कि शख्स की सांस नली में एक डेंचर फंसा हुआ है। फेफड़ों के थोड़ा ही ऊपर ये डेंचर फंसा हुआ नजर आ रहा था।
सांस लेने में हुई तकलीफ
गनीमत रही कि डॉक्टरों की एक टीम शख्स के पेट से डेंचर निकालने में कामयाब रही। रिपोर्ट में कहा गया कि शख्स की सांस नली में डेंचर फंसने पर शख्स को सांस लेने में काफी परेशानी हो रही थी। डिस्चार्ज करने से पहले उसे स्टेरॉइड दिया गया।
डॉक्टरों ने किया डिस्चार्ज
खबरों के मुताबिक, शख्स को ट्रीटमेंट के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। इलाज के बाद शख्स को रिकवरी के लिए कुछ दवाएं दे दी गई हैं। कुछ समय में उसकी रिकवरी भी हो जाएगी। गनीमत ये रही कि समय पर शख्स डॉक्टरों के पास चला आया वरना उसकी मौत भी हो सकती थी।
जब पेट में फंसा टूथब्रश
ऐसा ही एक मामला, बीते दिनों अरुणाचल प्रदेश से भी सामने आया था, जिसमें डॉक्टरों ने एक शख्स के पेट से टूथब्रश निकाला था। शख्स ने गलती से टूथब्रश गटक लिया था। 19 सेंटीमीटर के टूथब्रश के पेट में फंसने से शख्स को बहुत दिक्कत हुई, जिसके बाद वो अस्पताल पहुंचा। खबर के मुताबिक, शख्स अपने दांतों को ब्रश कर रहा था और फिर उसने गला साफ करने की कोशिश की तो ब्रश फिसलकर उसके पेट में चला गया।
पेट में फंसा कंडोम लगा केला
इसके अलावा एक और अजीबोगरीब मामले में एक शख्स ने कन्डोम में पैक केले को ही गटक डाला था। जब डॉक्टरों ने उसके पेट का सीटी स्कैन किया तो केले के साथ-साथ उन्हें पेट में रबर जैसा कुछ नजर आया। फिर पता चला कि उसने कंडोम वाले केले को निगल लिया था।












Click it and Unblock the Notifications