हैरतअंगेज: 10 फीट अजगर के साथ खिलौने की तरह खेलता रहा 2 साल का बच्चा, Video देख दांतों तले दबा लेंगे उंगली

हैरतअंगेज: 10 फीट अजगर के साथ खिलौने की तरह खेलता रहा 2 साल का बच्चा, Video देख दांतों तले दबा लेंगे उंगली

नई दिल्ली, 29 दिसंबर। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो अक्सर सूर्खियों में आ जाती है। लोग हैरान कर लेने वाली चीजों को एक दूसरे के साथ शेयर करते हैं और वीडियो लोगों के बीच वायरल हो जाता है। इन दिनों ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोगों के पसीने छूट रहे हैं। लोग वीडियो देखकर अपनी आंखों पर भरोसा नहीं कर पा रहे हैं। उन्हें अपनी आंखों पर भरोसा नहीं हो पा रहा है कि आखिर ऐसा कैसे संभव है। जिस सांप को देखकर बड़े से बड़ा ताकतवर इंसान अपनी सोच-समझ खो बैठता है, उससे भी भयानक अजगर के साथ बच्चा ऐसे खेल रहा है मानों वो उसका खिलौना हो।

अजगर संग बच्चे का खेल

अजगर संग बच्चे का खेल

सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में एक 2 साल का बच्चा भारी भरकम 10 फीट लंबे अजगर के साथ खेल रहा है। बच्चा उस अजगर के साथ ऐसे खेल रहा है मानो वो उसका खिलौना हो। वहीं अजगर भी उस बच्चे के साथ मजे से खेल रहा है। वीडियो देख आपको अपनी आंखों पर भरोसा नहीं होगा। आप दांतों तले उंगली दबाने को मजबूर हो जाएंगे।

बच्चे का खतरनाक खेल

बच्चे का खतरनाक खेल

बच्चा अजगर के फन को कभी पकड़ता है तो कभी उसके मुंह को पकड़कर उसे घुमाता है। वीडियो में बच्चे और अजगर के खेल को देखकर आपसे पसीने छूट जाएंगे। वीडियो इंडोनेशिया का है। इस 30 सेकेंड के वीडियो क्लिप को देखकर कोई भी सहम जाए। जिस अजगर को देखकर कोई भी सहम जाए, उसके साथ बच्चे के खेल को देखकर आप सोच में पड़ जाएंगे। वीडियो देखकर किसी के भी मन में पहला सवाल यहीं आएगा कि अगर अजगर ज़रा भी नाराज़ हुआ तो इस बच्चे का क्या हाल होगा।

वीडियो हो रहा है वायरल

वीडियो हो रहा है वायरल


वीडियो को देखकर किसी की भी धड़कन बढ़ सकती है। जहां आप वीडियो देखकर इतना सोच रहे हैं, वहीं बच्चा अजगर पर लोटपोट कर खेलता है, हंसता है, उसके आसपास दौड़ता है। इस वीडियो को nature27_12 नाम के इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किया गया है, जो अब वायरल हो गया है। इस वीडियो को देखकर लोग हैरान है तो वहीं कुछ लोग इस वीडियो को देखकर नाराजगी भी जाहिर कर रहे हैं। वीडियो में बच्चे को उस खतरे में डालने की वजह से लोग नाराज हो रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+