ये कैसा संयोग? अस्पताल में एक साथ गर्भवती हुईं 12 नर्स, मैनेजमेंट बोला- हालात कंट्रोल में
अमेरिका में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां संयोग से एक ही अस्पताल की 12 नर्स गर्भवती हैं। हालांकि उनकी डिलीवरी डेट अलग-अलग महीने में है। अस्पताल प्रशासन के मुताबिक इससे वहां पर स्टॉफ की कमी नहीं होगी।
टुडे डॉट कॉम की रिपोर्ट के मुताबिक वर्जीनिया के एक अस्पताल में 12 नर्स प्रेग्नेंट हैं। जिसमें एक नर्स प्रैक्टिशनर, 10 रजिस्टर्ड नर्स और एक यूनिट सेक्रेट्री शामिल है। इसमें से 6 महिलाओं को लड़कियां, 3 को लड़के और तीन को जुड़ाव होंगे। नियम के मुताबिक नर्स और उनके परिजनों को होने वाले बच्चों के लिंग के बारे में नहीं बताया गया है।

अस्पताल के मुताबिक दो महिलाओं ने मार्च और मई में बेटियों को जन्म दिया। चार की डिलीवरी डेट जुलाई, तीन की अगस्त, एक की सितंबर, एक की अक्टूबर और एक की नवंबर में है।
रिवरसाइड रीजनल मेडिकल सेंटर के प्रवक्ता के मुताबिक ये उनके लिए ऐतिहासिक साल रहा। सभी नर्स स्वस्थ हैं, उनका इलाज किया जा रहा। इसमें से पांच पहली बार मां बनने जा रहीं। वैसे चिंता करने की जरूरत नहीं है, क्योंकि अस्पताल में पर्याप्त संख्या में नर्स मौजूद हैं।
उन्होंने आगे कहा कि उनके पास कुल 52 नर्सों का स्टॉफ है। जिसमें से 12 गर्भवती हैं। सबकी डिलीवरी डेट अलग-अलग महीने में है, ऐसे में सबकी छुट्टियां भी अलग-अलग रहेंगी। इससे काम पर फर्क नहीं पड़ेगा।
वहीं दूसरी ओर एक साथ गर्भवती होने से नर्सों में गहरी दोस्ती हो गई। वो एक-दूसरे से अपना एक्सपीरियंस शेयर कर रहीं। कुछ नर्स जो पहले से ही मां हैं, वो दूसरे को स्वास्थ्य संबंधी सलाह दे रहीं। उनकी समय-समय पर जांच भी की जा रही।
सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीर
हाल ही में नर्सों ने फोटोशूट करवाया। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुईं। लोग उनको बधाई दे रहे। हालांकि बहुत से लोगों ने अस्पताल और गर्भवती नर्सों को ट्रोल करने की भी कोशिश की।












Click it and Unblock the Notifications